संयुक्त किसान मोर्चा की कुरुक्षेत्र बैठक में 20 मार्च को संसद के समक्ष किसान महापंचायत करने का निर्णय

संयुक्त किसान मोर्चा ने दिशा निर्देशिका को दिया अंतिम रूप, 31 सदस्यीय राष्ट्रीय समन्वय समिति बनाने का निर्णय

 

संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों की बैठक कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला में 3 सदस्यीय अध्यक्ष मंडल युद्धवीर सिंह, राजा राम सिंह एवं डॉ सुनीलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में 20 मार्च को संसद पर किसान महापंचायत का आयोजन कर किसान विरोधी बजट के खिलाफ आक्रोश प्रकट करने का निर्णय लिया गया।


महापंचायत के माध्यम से एस के एम सभी कृषि उत्पादों की समर्थन मूल्य(एमएसपी) पर खरीद की कानूनी गारंटी, सम्पूर्ण कर्जा मुक्ति , बिजली संशोधन विधेयक, 2022 की वापसी , लखीमपुर खीरी में किसानों व पत्रकार के नरसंहार के आरोपी केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी , प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसल बर्बाद होने पर शीघ्र क्षतिपूर्ति के लिए व्यापक एवं प्रभावी फसल बीमा योजना, सभी मध्यम, छोटे और सीमांत किसानों और कृषि श्रमिकों को प्रति माह 5,000 रुपये की किसान पेंशन, किसान आंदोलन के दौरान किसानों के खिलाफ दर्ज सभी झूठे मामलों की वापसी, किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए सभी किसानों के परिवारों को मुआवजे का भुगतान , कृषि भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखेगा।
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा की 9 सूत्रीय दिशा निर्देशिका को अंतिम रूप दिया गया जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के संचालन के लिए 31सदस्यीय राष्ट्रीय समन्वय समिति का गठन करने का प्रावधान शामिल है।
बैठक में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ,जिस पर महिला कोच ने यौन शोषण का आरोप लगाया है, को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चा के निर्णय के अनुसार पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष को तेज करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक समाप्त होने के बाद अध्यक्ष मंडल द्वारा उक्त मुद्दों को लेकर प्रेस वार्ता को संबोधित किया गया।

  • Related Posts

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 
    • TN15TN15
    • March 20, 2026

    कमांडरों की सहमति के बिना सेना पर थोपी गई…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    • By TN15
    • March 20, 2026
    विवाह या विभाजन? रिश्तों के संतुलन पर सवाल

    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

    • By TN15
    • March 19, 2026
    यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है