इंद्री के गांव मटक माजरी में कालोनाइजर द्वारा अवैध कालोनी काटकर पंचायत और गोगामेड़ी की जमीन पर किया कब्जा

इंद्री(सुनील शर्मा)
इंद्री के साथ लगते गांव मटकमाजरी में कालोनाइजर ने पंचायत व गुगामेड़ी की जमीन में भी अवैध कमर्शियल कालोनी काट दी। गांव मटक माजरी के सरपंच प्रतिनिधि सुरेशपाल ने बताया कि इस जमीन मे पंचायत व गोगा मेडी की जमीन है । कालोनाइजरों के हौसंले इतने बुलंद है कि पंचायत की जमीन में 40 फीट चौड़ा रास्ता तक बना लिया। यही नहीं इसमें शोरूम काटकर सेल भी कर दिए। उन्होने बताया कि जिस 5 एकड़ जमीन में अवैध कालोनी काटी जा रही है उसमें पंचायती जमीन भी है और इसमे से प्लाट भी सेल कर दिए है । मटकमाजरी की पंचायत को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने निशानदेही करवाई और जमीन पर कब्जा लिया। कानूनगो राकेश की अगुवाई में टीम ने जमीन की डिमार्केशन की । कालोनी के रास्ते व शोरूम के प्लॉट में गोगा मेडी की जमीन निकलने पर मौके पर मौजूद पंचायत सदस्य व ग्राीमण भी हैरान रह गए।
जमीन की डिमार्केशन होने के बाद कालोनाइजर्स के पसीने छूट गए। क्योंकि जो रास्ता दिखाकर जनता को प्लॉट बेचे गए हैं अब वह रास्ता बंद हो सकता है । सरपंच प्रतिनिधि सुरेश ने बताया कि कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम को निशानदेही पूरी हुई। निशानदेही में गोगा मेडी की जो जमीन निकली है अब उस पर पिल्लर लगा दिए गए है । निशानदेही के समय कालोनाइजर के साथ ही पंचायत सदस्य व ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे।
बॉक्स
गौरतलब है कि खेती की जमीन में अवैध कमर्शियल कालोनी काटने पर गत दिनों डीटीपी ने कार्रवाई करते हुए कच्ची सडक़ें तोड़ी थी। कालोनाजर ने इन्हें फिर से बना लिया है। इससे पहले डीटीपी विभाग ने इस मामले मे शोकाज नोटिस कर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। डीटीपी ने अवैध कालोनी में चेतावनी बोर्ड भी लगवाया था, जिसे कुछ ही समय बाद उखाड़ दिया गया था।
इंद्री के कानूनगो राकेश कुमार ने बताया कि मटकमाजरी गांव की पंचायत के रेजुलेशन पर निशानदेही की है। खसरा नंबर 102 व 103 में गोगा मेडी के नाम अलॉट 16 मरले जमीन की पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में डिमार्केशन की गई है। जिसमे 16 मरले जमीन पंचायत व गुगामेड़ी की है ।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त