‘ससुराल वाले पड़ोसी संग संबंध बनाने का डाल रहे थे दबाव’, विवाहिता की मौत पर घरवालों का आरोप

द न्यूज 15  

बाड़मेर। राजस्थान के सीमावर्ती बाड़मेर जिले के समदड़ी थानान्तर्गत बुधवार को एक विवाहिता का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। आंशका जताई जा रही थी कि विवाहिता ने आत्महत्या की है, लेकिन अब उसके परिवारवालों ने मृतका के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि मृतका के ससुराल वाले उसे अनैतिक कार्यों के लिए मजबूर कर रहे थे, लेकिन जब वह नहीं मानी तो, उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमरे में फंदे पर झूलता मिला था शव : समदड़ी थानाधिकारी दाउद खान ने बताया कि जेठंतरी निवासी विवाहिता संतोष पत्नी हीराराम मेघवाल का शव बुधवार को उसके कमरे में पंखे से झूलता पाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतार कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और मृतका के पीहर पक्ष के लोगों को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि मृतका की शादी करीब 8 साल पहले हुई थी और उसके एक पुत्र व दो पुत्रियां है।
मृतका पर अनैतिक कार्य के लिए बना रहे थे दबाव : मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने थाना समदड़ी में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि मृतका संतोष का पति हीराराम मानसिक रोगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतका की सास और जेठ बीते लंबे समय से उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। परिवार ने आरोप लगाया कि सास व जेठ मृतका को उसके पड़ोसी के साथ अनैतिक कार्य के लिए मजबूर कर रहे थे और उसके मना करने पर उसके साथ मारपीट करते थे।
‘नहीं मानी तो मार डाला : परिवार ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि मृतका ने इस बारे में कई बार अपने पीहर पक्ष के लोगों को बताया था। जिसके बाद उसके पीहर पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल जाकर गांव और समाज के लोगों की मौजूदगी में ससुराल पक्ष से समझाइश भी की थी। लेकिन वे नहीं माने और संतोष को प्रताड़ित करते रहे। परिवार ने आरोप लगाया कि संतोष के अनैतिक कार्य का विरोध करने पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी।
मामले की जांच कर रही पुलिस : समदड़ी थानाधिकारी दाउद खान ने बताया कि जेठंतरी गांव निवासी संतोष की मौत के मामले में उसके चाचा देमाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी भतीजी संतोष की शादी आठ साल पहले जेठंतरी निवासी ठीराराम पुत्र रावताराम मेघवाल के साथ हुई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि संतोष के ससुराल पक्ष के लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और उस पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बना रहे थे। जब संतोष ने इसका विरोध किया तो उसे मार डाला। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Posts

ठगी की दुनिया में हरियाणा के धनीराम मित्तल ने अच्छे अच्छे को छोड़ दिया था पीछे
  • TN15TN15
  • February 27, 2026

अपराध की दुनिया में चार्ल्स शोभराज के बाद…

Continue reading
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत
  • TN15TN15
  • February 25, 2026

लखनऊ। नीला ड्रम केस के आरोपी अक्षत प्रताप…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …

न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

  • By TN15
  • March 11, 2026
न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

  • By TN15
  • March 11, 2026
शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

  • By TN15
  • March 11, 2026
सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

  • By TN15
  • March 11, 2026
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

  • By TN15
  • March 11, 2026
आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया