बीजेपी में बागेश्वर धाम से परहेज की उठी बात, राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसदों को दी न जाने की हिदायत

सांसद मनोज तिवारी के धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात पर विवाद के बाद बीजेपी ने बनाई विकास पर बोलने की रणनीति, धर्म मामले में बोलने से बचने की दी सलाह

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के धीरेन्द्र शास्त्री से मिलने के बाद उठे विवाद के बाद बीजेपी ने बालेश्वर धाम से परहेज बरतने की रणनीति बनाई है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों और नेताओं को धार्मिक मुददे पर बोलने से बचने की सलाह दी है। पार्टी सांसदों के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में उन्होंने कहा कि सांसद और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता जनता के समक्ष सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यांे पर चर्चा करें। धार्मिक मुद्दों पर सिर्फ पानी केैअधिक्ृत प्रवक्ता ही टिप्पणी करेंगे। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने बागेश्वर धाम की यात्रा करने वालों को इसे चुपचाप करने के लिए कहा।
विकास की राजनीति पर ध्यान करें केंद्रित
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी पार्टी के सांसदों से विकास की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह करते हुए उनसे विवादों और भड़काऊ टिप्पणियों से दूर रहने के लिए कहा और कहा कि जो लोग बागेश्वर धाम की यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें बिना हो हल्ला मचाए इसे निजी तौर पर करना चाहिए ।
सूत्रों के अनुसार बैठक में जेपी नड्डा ने कहा है कि धार्मिक मामले जिनके विषय हैं, वही इसे देखेंगे। राजनीतिक लोगों को इससेे दूर रहना चाहिए। हमेशा याद रखें कि हमारी थीम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। सभी को इसी थीम पर काम करना है।
मनोज तिवारी के धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात पर विवाद
बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्ष की आलोचना का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण में सरकार ने अपना विज्ञापन किया। नड्डा ने सांसदों से विवादों से दूर रहने को कहा। वह स्पष्ट रूप से हाल के विवाद का जिक्र कर रहे है थे जब बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को धीरेन्द्र कृष्ण शस्त्री के साथ मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में देखा गया था।
सूत्रों ने कहा कि नड्डा ने नेताओं से कहा कि वे अपनी गतिविधियों और कम्युनिकेशन को हाल के राष्ट्रपति के अभिभाषण, बजट प्रस्तावों, अपने निर्वाचन क्षेत्रों में खेल गतिविधियंों औेर संगठनात्मक गतिविधियों पर केंद्रित करें। आगामी लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए जेपी नड्डा ने सांसदों से लोागों के साथ संपर्क मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आम बजट में सभी वर्गांे को लाभ पहुंचा है। इन उपलब्धियों और दुनिया में देश की लगातार बढ़ रही ताकत पर लोगों के साथ चर्चा करें।

 

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?