आईएमएस ने इंडो-आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन के साथ किया एमओयू साइन

ऋषि तिवारी
नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा ने वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इंडो-आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन (आईआईबीए) के साथ एमओयू हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य आपसी सहयोग से शैक्षणिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना है। संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एमओयू पर आईएमएस नोएडा के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता एवं आईआईबीए के चेयरमैन प्रसून देवाण ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि यह साझेदारी हमारे छात्रों और फैकल्टी के लिए एक शानदार अवसर है, जिससे वे वैश्विक व्यापार और उद्योग जगत से सीधे जुड़ सकेंगे। यह समझौता न केवल अकादमिक विकास को बढ़ावा देगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे संस्थान की पहचान भी मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से शिक्षा के क्षेत्र में हम संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, अकादमिक शोध, कार्यशालाएं एवं सेमिनार का आयोजन करेंगे। वहीं व्यापार के क्षेत्र में हमें नए अवसरों की जानकारी एवं छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने का अवसर मिलेगा। दोनों ही संस्थान भारत एवं आइसलैंड के बीच सांस्कृतिक, नवाचार एवं व्यावसायिक संबंधों को बढ़ावा देंगे।

वहीं प्रसून देवाण ने कहा कि भारत और आइसलैंड के बीच व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए यह सहयोग एक महत्वपूर्ण पहल है। हम आईएमएस नोएडा के साथ मिलकर इस समझौते को सार्थक बनाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि यह एमओयू दोनों संस्थानों के लिए नई संभावनाओं और वैश्विक स्तर पर सहयोग के नई राह प्रदान करेगा। यह पहल भारत और आइसलैंड के बीच व्यापारिक और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक होगी।

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    किसान सभा के नेताओं की रिहाई पर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    किसान सभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग्रेटर नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?