संविधान निर्माण में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जी का महत्वपूर्ण योगदान : आनंद

भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में हुआ संविधान गौरव अभियान संगोष्ठी का आयोजन

करनाल, (विसु)। विधायक जगमोहन आनंद ने मंगलवार को सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय “कर्ण कमल” में संविधान गौरव अभियान के संबंध में आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी का संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस संविधान गौरव अभियान के तहत संविधान को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे झूठ को जनता के सामने लाने का कार्य किया जाएगा।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि संविधान का सम्मान भाजपा की पहचान है और हर कार्यकर्ता इसके लिए संकल्पित है। समाज के उत्थान और बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि किस तरह कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का इस्तेमाल किया है कभी भी उनको वो सम्मान नहीं दिया जिसके वो हकदार हैं और न ही उनकी मंशानुरूप अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज का उत्थान किया। यह सब कार्य करने का कार्य सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हर भाजपा कार्यकर्ता संविधान और बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के मूल्यों को अपने दिल के करीब रखता है। संविधान देश की विविध समृद्धता को दर्शाता है और नागरिकों के अधिकार व जिम्मेदारी को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और सच्चे आदर्शों का सम्मान करने में विफल रही है, जिसके कारण भारत के लोगों ने इसे अस्वीकार कर दिया है।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, जिला उपाध्यक्ष संजय राणा,अमरनाथ सौदा, मीना चौहान, महामंत्री सुनील गोयल,
जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, रजनी प्रोचा,मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी मंडल अध्यक्ष मोहिता सचदेवा,मंडल अध्यक्ष गौरव खुराना, राजेश सैनी, प्रियंका काठपाल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!