होम्योपैथी दवा से बढ़ायी जा सकती है रोग प्रतिरोधक क्षमता : डा. सीमा यादव

कोविड काल में कारगर साबित हुआ होम्योपैथी उपचार

द न्यूज 15 
नोएडा । होम्योपैथी की दवाओं से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ायी जा सकती है। कोरोना काल में आयुष मंत्रालय ने आर्सेनिक एल्बम 30 के सेवन की संस्तुति की थी । कोरोना की पहली व  दूसरी लहर में बड़े स्तर पर लोगों ने एलोपैथी के साथ होम्योपैथी से उपचार का लाभ लिया, जिसके अच्छे परिणाम भी सामने आए। इस बार भी बड़ी तादाद में लोगों ने होम्योपैथी पर भरोसा जताया है। होमआइसोलेशन व क्वारेन्टाइन हुए मरीजों ने इन दोनों पैथी का प्रयोग किया। एलोपैथी से जहां कोविड संक्रमण की तत्काल रोकथाम हुई वहीं होम्योपैथी से मध्यम लक्षण एवं पोस्ट कोविड लक्षणों व अन्य बीमारियों में फायदा हुआ ।
जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डा. सीमा यादव ने बताया – कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना जरूरी है। होम्योपैथी में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं मौजूद हैं। आर्सेनिक एल्बम 30 की संस्तुति आयुष मंत्रालय पहले ही कर चुका है। जिला होम्योपैथी चिकित्सा विभाग की ओर से इस दवा का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। सोमवार को सेक्टर 39 स्थित महिला थाने में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड से बचाव के लिए होम्योपैथिक दवा की किट उपलब्ध करायी गयी। इससे पहले भी विभिन्न विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को दवा की किट बांटी जा चुकी है। इसके सार्थक परिणाम भी सामने आये हैं।
उन्होंने बताया – होम्योपैथी चिकित्सा में लोगों की रुचि बढ़ी है। बड़ी संख्या में पोस्ट कोविड मरीजों ने भी उपचार लिया है। इन दिनों ओपीडी में आने वाले मरीजों में सांस फूलना, थकावट, कमजोरी, शरीर दर्द और सूखी खांसी जैसी शिकायत देखने को मिल रही है। लक्षण के आधार पर दिये गये होम्योपैथिक उपचार के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं।
खुद से न करें उपचार : डा. सीमा ने कहा – लोग होम्योपैथी की दवा को बहुत हल्के में ले लेते हैं और स्वयं दवा खरीद कर अपने आप इलाज करने लग जाते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया इस पैथी में लक्षणों के आधार पर उनका संयोजन कर उपचार किया जाता है। इसलिए घर में एक मरीज को दी गयी दवा सभी लोगों को नहीं दी जा सकती। सभी व्यक्तियों के अलग-अलग शारीरिक लक्षण होते हैं, जिनकी दवा के चयन में अहम भूमिका होती है, जिसके आधार पर होम्योपैथिक चिकित्सक दवा सुनिश्चित करता है। इसलिए जरूरी है कि होम्योपैथी चिकित्सक से परामर्श के बाद ही दवा लें।

Related Posts

लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!
  • TN15TN15
  • August 26, 2026

  दिल्ली में महंगी एंटी-कैंसर दवाओं की कालाबाजारी…

Continue reading
इस पत्रकार ने तो नितिन गडकरी के इथेनॉल ब्लेंडिंग की कलई ही खोल दी!
  • TN15TN15
  • June 30, 2026

  विवेक कुमार- छोटे से गांव बिरनीहाट के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • September 4, 2026
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी

श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

  • By TN15
  • September 4, 2026
श्यामलाल महाविद्यालय (सांध्य) में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

  • By TN15
  • September 4, 2026
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया समेत कई पत्रकार संगठनों ने बृहस्पतिवार को साकेत थाने में दो स्वतंत्र महिला पत्रकारों से कथित मारपीट की निंदा की

स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

  • By TN15
  • September 4, 2026
स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन में दिल्ली पुलिस, बुलंदशहर से लिया हिरासत में 

CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

  • By TN15
  • September 4, 2026
CJP के आशुतोष रांका ने अखिलेश यादव से की मुलाकात, क्या हुई बात?

घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार

  • By TN15
  • September 4, 2026
घर देवकी-वसुदेव के, कृष्ण लिए अवतार