एजाज ने शानदार प्रदर्शन किया :अश्विन

मुंबई, भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सोमवार को मुंबई में दूसरे टेस्ट के दौरान न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल द्वारा लिए गए 10 विकेट की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को पटेल 47.5 ओवर में 119 रन देकर 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बने थे। पटेल का ऐतिहासिक प्रदर्शन और 14 विकेट लेने के बावजूद मैच में न्यूजीलैंड को 372 रनों से करारी हार हुई, जिसके बाद भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा कर लिया।

अश्विन ने कहा, “एजाज ने एक अद्भुत प्रदर्शन किया। यहां वानखेड़े में हर समय स्पिनर्स को मदद नहीं मिलती, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट हासिल कीं।

अश्विन को 11.35 की औसत से 14 विकेट लेने और तीन पारियों में बल्ले से 70 रन बनाने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया, जिस पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मुझे 10 (प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्डस) मिल गए हैं। मैंने यहां मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल का आनंद लिया और हर रोज गेंद और बल्लेबाजी के रूप में चुनौती दी।

अश्विन ने वानखेड़े में अपने सहयोगी अक्षर पटेल और जयंत यादव की गेंदबाजी की प्रशंसा की।

Related Posts

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

भारत ने महिला 4 x 400 मीटर रिले…

Continue reading
Asian Games 2026 : नीरू ढांढा ने जीता ऐतिहासिक गोल्ड, एशियन गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

नीरू ढांडा ने शूटिंग में गोल्ड मेडल जीत…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी