रहना है नीरोग अगर तो खाओ अपना श्रीधान्यम्’ : राज्यपाल

अभिजीत पाण्डेय
पटना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि अन्न ही औषधि है। निरोग रहने के लिए श्री अन्न (मिलेट) को अपनाना होगा। हजारों वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज मिलेट्स खा-खाकर निरोग रहा करते थे और लंबी आयु व्यतीत किया करते थे।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को पटना के रवींद्र भवन में आयोजित त्रिदिवसीय मिलेट्स महोत्सव का
शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्न ही औषधि है। निरोग रहने के लिए श्री अन्न (मिलेट) को अपनाना होगा।

आज का कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। यहां 3 दिनों में जो आप सीख के जायेंगे वह आपको ज़िन्दगी भर काम आएगा। कहा भी गया है कि अन्न ही औषधि है। हजारों वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज मिलेट्स खा-खाकर निरोग रहा करते थे और लंबी आयु व्यतीत किया करते थे।

आज हम अपनी परम्परा को भूल गए हैं और बीमार रहने लगे हैं।
बिहार में कृषि उत्पादकता की अपार संभावना है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस तीन दिवसीय मिलेट्स महोत्सव से हम बहुत कुछ सीखकर लाभान्वित होंगे।

इसके आयोजन के लिए मैं पूर्व सांसद आर के सिन्हा को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। इससे पहले बिहार सरकार के कृषि और स्वास्थ्य मंत्री तथा महोत्सव के मुख्य अतिथि मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में मिलेट्स को लेकर पहली बार कोई कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

इसके लिए पूर्व सांसद आर के सिन्हा बधाई के पात्र हैं। शुद्ध आहार से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर से स्वस्थ विचार पैदा होते हैं और स्वस्थ विचार से समाज का विकास होता है।

हमारे प्रधानमंत्री भी मिलेट्स की उपयोगिता बताते रहते हैं। मिलेट्स के उत्पादन से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और वह खुशहाल होंगे। हमारी सरकार मिलेट्स उत्पादक किसानों की हरसंभव मदद करेगी।

शुद्ध आहार मिलेगा तो स्वस्थ बिहार बनेगा और स्वस्थ बिहार बनेगा तो समृद्ध बिहार बनेगा।

मिलेट्स महोत्सव के दौरान पूर्व सांसद डाॅ० आर के सिन्हा के साथ ही मिलेट्स मैन पद्मश्री डाॅ० खादर वली ने मिलेट्स गीत को लॉन्च किया और लोगों से अपने खाने में मोटे अनाज शामिल करने की अपील की।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    महात्मा गांधी और लाल बहादुर जयंती मनाई गई 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद किया 

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सीटू की ओर से शत्-शत् नमन

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    लोहा चोर इंद्रजीत सिंह उर्फ छोटू अब सीबीआई के शिकंजे में

    अगर आज गांधी होते !

    अगर आज गांधी होते !

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi

    Lohia’s realization of a vibrant and active Gandhi