राजद की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा भत्ता, फ्री बिजली और बढ़ी पेंशन : राजेंद्र राम

तुरकौलिया | बहन मान योजना लागू कर महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह, वृद्धजनों को ₹1500 पेंशन, और 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी। यह घोषणा पूर्व हरसिद्धि विधायक राजेंद्र कुमार राम ने अपने मथुरापुर आवास पर आयोजित बैठक में की।

गुरुवार को हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्षों व पंचायत प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र राम ने की। उन्होंने कहा,
“राजद की सरकार बनने पर महिलाओं, गरीबों और आम जनता को राहत देने के लिए कई योजनाएं लागू की जाएंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे तेजस्वी यादव की घोषणाओं को हर गांव-हर घर तक पहुंचाएं।”

बूथ स्तर पर जीत का लिया संकल्प:

बैठक में यह तय किया गया कि हर बूथ अध्यक्ष अपनी बूथ कमेटी के साथ बैठक कर जनता तक ये संदेश पहुंचाएंगे कि राजद की सरकार बनी तो गरीबों की जिंदगी बदलेगी।

मनीष यादव को श्रद्धांजलि-

बैठक की शुरुआत में पार्टी के मजबूत सहयोगी मनीष यादव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख नेता:

इस दौरान कन्हैया पाल, राजेंद्र यादव, संजय यादव, मुखिया भागीरथ कुशवाहा, कमरे आलम, अंगद यादव,तज्जमुल हुसैन, सचित सिंह कुशवाहा, निशांत गुप्ता, गगनदेव राम, शंभु सहनी, चंद्रिका महतो, इलियास हुसैन, संजय साह, बिरजू महतो, हीरालाल यादव आदि भी थे।

  • Related Posts

    अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना…

    Continue reading
    असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!
    • TN15TN15
    • March 19, 2026

    असम में 9 अप्रैल 2026 को होने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    • By TN15
    • March 20, 2026
    भगवद्गीता और बौद्ध नैतिकता की दलित–आंबेडकरवादी दृष्टि से आलोचनात्मक तुलना

    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    • By TN15
    • March 20, 2026
    होर्मुज की टेंशन खत्‍म, इस रास्‍ते जाएगा तेल-गैस… नेतन्याहू लेकर आए नया प्‍लान!

    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    • By TN15
    • March 20, 2026
    मोदी ने अग्निवीर के नाम पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के साथ ही सेना को भी कमजोर किया! 

    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    • By TN15
    • March 20, 2026
    हीलियम ने हिला दिया दुनिया को… कतर पर ईरानी हमले से पूरी

    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    • By TN15
    • March 20, 2026
    अलीगढ़ : रेप पीड़िता से बोला सिपाही- ‘मेरे साथ सोना पड़ेगा तभी करूंगा कार्रवाई

    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत

    • By TN15
    • March 20, 2026
    पेड़ों की हो रही लूट सिस्टम मौन जलालपुर क्षेत्र में वन विभाग व किसकी मिलीभगत