‘मैं पहले मर गई और तुमने दूसरी शादी की तो…. 

ट्विंकल खन्ना को ‘मिसेज़ फनीबोन्स’ कहा जाता है और यह सही भी है, क्योंकि उनकी हाजिर जवाबी और हास्य-बोध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ट्विंकल,ने अपने करियर की शुरुआत एक अभिनेत्री के रूप में की थी और फिर फिल्में छोड़ एक लेखिका बनीं। वे  खुद का और अपनी ‘मेला’ जैसी फिल्मों का मज़ाक उड़ाने से भी नहीं हिचकिचाती. फिलहाल वे काजोल के साथ शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को होस्ट रही हैं. इन सबके बीच एक बार ट्विंकल ने खुलासा किया था कि अगर उनकी पहले मौत हो जाए और उनके पति अक्षय कुमार दोबारा शादी कर लें तो वह क्या करेंगी?

मैं पहले मर जाऊं तो जहरीली घास खा लेना

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए उनके एक कॉलम का टॉपिक था, ‘हाथी और साथी: जानवर हमें लव- शव, शादी के बारे में क्या सिखा सकते हैं,’ इस ब्लॉग में, उन्होंने अपने पति के साथ छुट्टियों का एक दिल छू लेने वाला किस्सा सुनाया था. उनके अनुसार, ये पक्षी एक-दूसरे के प्रति इतने डेडीकेटेड होते हैं कि जब एक पक्षी मर जाता है, तो उसका बता हुआ साथी अपने साथी के साथ मरने के लिए जहरीली घास खाता है। इसी बात पर ट्विंकल ने अक्षय से पूछा था कि अगर वह उनसे पहले मर जाए तो वह क्या करेंगे, उन्होंने लिखा, “मैंने अपने पति (अक्षय) से कहा, ‘अच्छा (सुनो), अगर मैं पहले मर जाऊं, तो तुम भी ज़हरीली घास खा लेना. अगर मैं तुम्हारी दूसरी पत्नी को मेरे हैंडबैग के साथ घूमते हुए देखूंगी तो मैं वादा करती हूं कि मैं आऊंगी और तुम दोनों को परेशान करूंगी।

ट्विंकल की बात पर अक्षय ने कैसे किया था रिएक्ट?

इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार का इस पर मज़ेदार रिएक्शन भी शेयर किया था. ट्विंकल ने बताया, “उन्होंने अपना सिर हिलाया और कहा, ‘मैं अभी वह ज़हरीली घास खाना चाहता हूं, कम से कम तब मुझे ये सब बकवास तो नहीं सुननी पड़ेगी.’ फिर उन्होंने मेरे हाथ पर एक मच्छर मारा, जो इंसानों में एक-दूसरे को ज़हर देने वाले बबून जैसा था. ”  बका दें कि अक्षय और ट्विंकल अगले साल अपनी शादी के 25 साल पूरे कर लेंगे. उनके दो बच्चे हैं आरव और नितारा।

  • Related Posts

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के पहले एपिसोड…

    Continue reading
    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद