आवास योजना के योग्य लाभुक को चिन्हित कर प्रतिवेदन भेजें : डीडीसी

 “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम को लेकर डीडीसी ने गोपी छपरा पंचायत का किया भ्रमण

मोतिहारी । जिला उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे ने ग्रामीण विकास विभाग की टीम के साथ चलो गाव की ओर कार्यक्रम को लेकर कोटवा प्रखंड के गोपी छपरा पंचायत पहुंचे। जहां पर
लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत सूखा गीला कचड़ा रखने के लिए लाभुकों के बीच डस्टबीन का वितरण किया।
डीडीसी ने सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदान का अधिष्ठापन कराया। यहां पर
सामुदायिक सोखता की जांच की। साथ ही स्वच्छता कर्मियों से बात कर प्रतिदिन कचरे का उठाव करने का निर्देश दिया।
उन्होंने आवास योजना के लाभुकों के सर्वेक्षण टीम को भी निर्देश दिया कि योग्य लाभुक को चिन्हित कर प्रतिवेदन भेजें। इस दौरान आवास निर्माण का भी निरीक्षण किया।
यहां पर मनरेगा के अंतर्गत बनाये जा रहे खेल मैदान, जीविका हाट ,पार्क ,पोखर का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डब्ल्यूपीयू के सभी कर्मी से बात की गई।
निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक, कोटवा के बीडीओ, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक, डीपीओ एवं पीओ मनरेगा उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading
    BJP उपेंद्र कुशवाहा के आगे झुकी! MLC का इस्तीफा, दीपक प्रकाश की कुर्सी सेफ
    • TN15TN15
    • July 31, 2026

    बिहार में शुक्रवार (31 जुलाई, 2026) को बड़ा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    • By TN15
    • August 2, 2026
    गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने को 301 लीटर की कांवड़ लेकर चला शिवभक्त! 

    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    • By TN15
    • August 2, 2026
    जंतर-मंतर पर घायल हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रदर्शनकारियों की संख्या पर एक सवाल      

    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    • By TN15
    • August 2, 2026
    माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार

    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    • By TN15
    • August 2, 2026
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा

    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!