ICEM कंपनी की ब्लास्टिंग से ग्रामीणों में दहशत, मुलतापी क्षेत्र में भूकंप जैसे झटके

डॉ. सुनीलम ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने प्रभात पट्टन क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ के समीप स्थित ICEM कंपनी द्वारा किए जा रहे विस्फोटों से उत्पन्न गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
डॉ. सुनीलम ने पत्रकार पाशा खान की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा बारूद से किए जा रहे विस्फोटों के कारण आसपास के गांवों एवं मुलतापी क्षेत्र में भूकंप जैसे झटके महसूस किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि 13 अक्टूबर 2020 को मुलताई तहसीलदार एवं MPPCB (मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की संयुक्त टीम द्वारा किए गए सर्वे में स्पष्ट रूप से पाया गया था कि कंपनी पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन कर रही है। उस समय कंपनी की बिजली काटने और उसे सील करने के निर्देश भी दिए गए थे।
इसके बावजूद कंपनी द्वारा नियमों की अनदेखी जारी है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेटल क्लैडिंग प्रक्रिया में एक बार में 180 से 200 किलो तक विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिससे उत्पन्न कंपन का प्रभाव भूकंप जैसा होता है और इसके झटके लगभग 8 किलोमीटर तक महसूस किए जाते हैं। इन विस्फोटों के कारण आसपास स्थित बांधों की नींव में सूक्ष्म दरारें पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
इसके साथ ही फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है, जिससे फसलों और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा निर्धारित ध्वनि सीमा और रिहायशी क्षेत्रों में विस्फोटक सामग्री रखने के नियमों की भी खुलेआम अनदेखी की जा रही है। डॉ. सुनीलम ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि लोकहित में इस पूरे मामले की विशेषज्ञों द्वारा उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था…

    Continue reading
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना
    • TN15TN15
    • July 17, 2026

    रीवा । देश के प्रसिद्ध इंजीनियर शिक्षा व्यवस्था…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

    • By TN15
    • July 17, 2026
    संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ

    सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- ‘मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर…’

    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    • By TN15
    • July 17, 2026
    सोनम वांगचुक के समर्थन में 19 जुलाई को रीवा कमिश्नरी के समक्ष आयोजित होगा धरना

    Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?

    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान!