AAP में शामिल होंगे IAS अधिकारी अशोक खेमका? 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। पंजाब में बड़ी जीत के बाद अब आम आदमी पार्टी की नजर हरियाणा पर है। वहीं अकसर विवादों में रहने वाले अशोक खेमका के आम आदमी पार्टी जॉइन करने की भी चर्चा है। खेमका वह आईएएस अधिकारी हैं जिनका 30 साल की सर्विस में 54 बार ट्रांसफर किया गया।
आम आदमी पार्टी के सत्रों ने बताया कि अब तक खेमका राजनीति से दूर थे। हालांकि वह हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रिंसिपल अडवाइजर भी हो सकते हैं। बता दें कि 2024 में हरियाणा में चुनाव होना है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इस बारे में ट्वीट किया है।
अशोक खेमका अरविंद केजरीवाल के कॉलेज के दोस्त हैं। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में खेमका आम आदमी पार्टी को दिशा देने का काम कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए वह IAS अधिकारी के पद से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
2014 में आम चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने अशोक खेमका को पार्टी जॉइन करने का न्योता दिया था। हालांकि तब अशोक खेमका ने राजनीति में रुचि नहीं दिखायी। हालांकि सूत्रों का कहना है कि तब से अब में बहुत बदलाव आ गया है। खेमका और अरविंद केजरीवाल आईआईटी खड़गपुर में साथ पढ़ते थे।

Related Posts

लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडिया गठबंधन के…

Continue reading
PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!