आई-पैक ईडी रेड: शाह के दफ्तर के बाहर TMC सांसदों का प्रदर्शन, पुलिस हिरासत में डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा

नई दिल्ली । कोलकाता में कई ठिकानों पर गुरुवार को ईडी ने रेड मारी थी। इनमें से दो रेड IPAC कंपनी के खिलाफ भी थीं। यह कंपनी टीएमसी के चुनावी मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल रही है। इस रेड के बाद बंगाल का सियासी पारा चढ़ गया है, जिसका असर दिल्ली तक दिख रहा है। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के 8 सांसदों ने दिल्ली में होम मिनिस्टर, अमित शाह के दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन और महुआ मोइत्रा को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सांसद उनके कार्यालय के बाहर ईडी रेड के खिलाफ धरना दे रहे हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ‘हम भाजपा को हराएंगे, देश देख रहा है कि दिल्ली पुलिस एक चुने हुए सांसद के साथ कैसा बर्ताव कर रही है।’ वहीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल ने कहा, ‘अमित शाह ने ED के अधिकारियों का इस्तेमाल किया और वे हमारे राजनीतिक दस्तावेज छीनने के लिए वहां गए। वे (भाजपा) पश्चिम बंगाल में चुनाव नहीं जीत सकते, इसीलिए वे ऐसा घटिया काम कर रहे हैं।’

टीएमसी ने इस रेड को राजनीति से जोड़ दिया है और उसका कहना है कि हमारे चुनावी अभियान को प्रभावित करने के लिए केंद्र सरकार ने ऐसा कराया है। इससे पहले पार्टी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की शाम को पूरे राज्य में विरोध रैलियां निकालकर पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म आई-पैक के कोलकाता ऑफिस और इसके डायरेक्टर और को-फाउंडर प्रतीक जैन के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की निंदा की।

ममता बनर्जी ने की विरोध प्रदर्शन कार्यक्रमों की घोषणा

ममता बनर्जी ने दिन में कोलकाता के सॉल्ट लेक में आई-पैक ऑफिस का दौरा करने के बाद विरोध कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने पार्टी यूनिट्स को उसी शाम राज्य भर के सभी ब्लॉक और मोहल्लों में विरोध मार्च निकालने का निर्देश दिया था। दरअसल गुरुवार को ईडी ने आई-पैक के सॉल्ट लेक सेक्टर 5 ऑफिस में तलाशी अभियान चलाया, जो 2019 से तृणमूल कांग्रेस के लिए एक राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म के रूप में काम कर रहा है। ईडी की टीमों ने प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर भी तलाशी ली, जो आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक हैं।

  • Related Posts

    भारत-अमरीका कृषि व्यापार समझौता किसानों की बर्बादी लाएगा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    किसान संघर्ष समिति का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न…

    Continue reading
    साम्राज्यवादी मंसूबे पूरा करने अमेरिका दूसरे देशों को युद्ध भूमि बना रहा : अजय खरे
    • TN15TN15
    • March 3, 2026

    भारत गुटनिरपेक्ष आंदोलन नीति पर चलकर विश्व शांति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?