अनुभूतियों को रख दिया है मैंने

अनुभूतियों को रख दिया है मैंने
एक ताक़ में ज़िलेदान में लपेटकर
वह फिर से बाहर न निकलें
उनपर रख दिया है भारी पत्थर

एक वक़्त था जब मैं शुन्य थी
मेरे पास नहीं था अहसासात का बैंक खाता
धीरे धीरे मैं शब्दों के क़रीब पंहुची
मेरी स्मृति में शब्दों का भंडार होने लगा

दृश्यों ने मेरे भीतर अनुभूतियों को जन्म दिया
मेरी शुन्यता डीज़िट में बदल गई
मैं अनुभूतियों की सेठानी बनती जा रही थी
बड़ी अल्पायु थी इस अमीरी की

संयम रखना है अब फीलिंग की आउटिंग पर
एहतियात से काम लेना है
इतने समय जो जमाखोरी की थी
सब यूज़लेस है अब
ज़ंग लगता जा रहा है सरंक्षण पर
बदबू आने लगी है ज़िलेदान से

बस एक अनुभूति शेष है मेरे पास
जिसे मैं फ्लैशबैक में जाकर स्पेंड करती हूं
ज़िन्दगी की जमा-पूंजी लगी थी
विदाई समारोह में
कितनी भव्य एंट्री थी जीवित आत्मा की मुर्दाघर में

– मेहजबीं

  • Related Posts

    सेल्फी से ज्यादा सेवा

    पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।…

    Continue reading
    साथी, काहे मुस्कुराए रे …

    रुपया गिरि गिरि जाये रे… पेपर कजरा लगाये…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे