मैं सबसे स्वीट आतंकवादी, PM मोदी को भी लगता है डर, कुमार विश्वास के दावे पर बोले केजरीवाल

द न्यूज 15 

नई दिल्ली। कुमार विश्वास की टिप्पणी के बाद से खुद पर हो रहे हमलों का जवाब अरविंद केजरीवाल ने अपने ही अंदाज में दिया है। उन्होंने कहा कि मुझ पर जो आरोप लगाए गए हैं, वह एक बड़ी कॉमेडी है। अरविंद केजरीवाल ने खुद को दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी बताया, जो जनता के लिए अस्पताल बनवाने, सड़कों का निर्माण कराने जैसे काम करता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकी हूं, जिसने अस्पताल बनवाए और लोगों के पीने के पानी, सड़कों आदि पर काम किए। सबसे पहले राहुल गांधी ने मेरे ऊपर ये आरोप लगाए और फिर प्रधानमंत्री ने भी वही भाषा मेरे खिलाफ इस्तेमाल की।’
मोदी पर कसा तंज, PM भी करने लगे हैं राहुल गांधी जैसी बात : अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग कहते थे कि राहुल गांधी की बात पर कोई विश्वास नहीं करता है, लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी भी उनके जैसी बात करेंगे, यह सोचा नहीं था। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये सारे लोग इकट्ठे हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, प्रियंका गांधी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, चन्नी और सिद्धू सब मेरे खिलाफ एकजुट हैं। ये लोग कह रहे हैं कि 10 सालों से अरविंद केजरीवाल कह रहा है कि हम देश के दो टुकड़े करेंगे और उनमें से एक का प्रधानमंत्री मैं बन जाऊंगा। यह क्या है, यह तो एक कॉमेडी है। इसका मतलब तो मैं बहुत बड़ा आतंकी हो गया। फिर इनकी सुरक्षा एजेंसियां कर रही थीं। तीन सालों से तो पंजाब में कांग्रेस है और 7 साल से केंद्र सरकार में भाजपा है।
‘कवि ने एक कविता सुनाई और सबको आतंकी का पता चल गया’ : दिल्ली के सीएम ने कहा कि दिल्ली पुलिस से मेरे घर और दफ्तर तक पर रेड डलवाई गई और उन्हें कुछ नहीं मिला। लेकिन 7 साल बाद एक कवि ने एक कविता सुनाई और तब सबको पता लगा कि देश में एक इतना बड़ा आतंकवादी पल रहा है। देश में आखिर यह चल क्या रहा है। क्या इस तरह से देश की सुरक्षा को डील क्या जाता है। मैं समझता हूं कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं, जो जनता में खौफ फैलाते हैं। एक आतंकवादी वह होता है, जो भ्रष्टाचारियों में खौफ फैलाते हैं। इस तरह इन लोगों को मुझसे खौफ है तो मैं इन लोगों के लिए आतंकवादी हूं।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में लड़ा जाएगा जालंधर उपचुनाव, आम आदमी पार्टी भारी मतों से दर्ज करेगी जीत

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर पश्चिम विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

  • By TN15
  • March 6, 2026
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

  • By TN15
  • March 6, 2026
माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक