पत्नी की मौजूदगी में पति प्रेमिका संग करता था ‘मौज’

 फंसा मामला तो वाइफ ने मारी ‘दबंग’ एंट्री

 सीतामढ़ी। किसी भी महिला का श्रृंगार उसका पति हो होता है। पति है, तो मानो उस महिला के पास सबकुछ है और पति नहीं है, तो महिला की जिंदगी कैसी होती है और गुजरती है, यह किसी से छुपा नहीं है। महिला का दूसरा रूप भी देखने को मिलता है। वह चंडी और दुर्गा का भी रूप धारण करती है। पति परायण महिला से चंडी तक का रूप धारण करने वाली एक महिला के साहस के बारे में जानकर हर कोई चौंक जाएगा। बात यह है कि तीन बच्चों के पिता ने जब प्रेमिका को घर में लाकर बैठा लिया, तो पत्नी ने जो कदम उठाया उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। दरअसल, शराबी पति की बेरूखी और तंग वो तबाह से आजिज महिला के एक निर्णय से उसका पति सीधे जेल की हवा खाने पहुंच गया।
शराबी पति ने प्रेमिका के मोह फांस में इस कदर फंस चुका है कि उसे पत्नी मानो ‘कांटा’ लग रही है, जो वर्षों से साये की तरह उसके साथ रही है, कदम-कदम पर साथ देती रही है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती रही है। हालांकि जब पति के सर से लव का बुखार नहीं उतरा, तो महिला को ऐसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा, जिसके चलते उसका सुहाग जेल में चक्की पीस रहा है। अब शायद जेल में पति को अपनी गलती का अहसास हो। पति को जेल भेजवाने को लेकर महिला चर्चा में आ गई है। उसका यह साहसिक कदम खूब वायरल हो रहा है।
यह मामला जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ददरी गांव का है। इस संबंध में मंजू देवी ने पति राकेश साह और उसकी प्रेमिका पर धमकी देने, गाली गलौज करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति राकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि उसकी शादी 20 वर्ष पूर्व राकेश साह से हुई। उसे दो पुत्री और एक पुत्र है। इस बीच, उसके पति का गांव के ही एक लड़की से ‘लव’ हो गया।
कुछ दिनों बाद राकेश अपनी प्रेमिका को घर पर रखने लगा। पत्नी मंजू जब भी ‘सौतन’ को लेकर विरोध करती, तो प्रेमिका के साथ मिलकर राकेश पत्नी को मारपीट करता था। वह शराब भी पिता था। महिला ने पुलिस को बताया है कि पति बराबर धमकी देता था कि वह घर से निकले, उसकी जगह प्रेमिका रहेगी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। तब वह अपने पिता के घर रहने लगी। बीते 25 अगस्त को जब अपने पति के घर गई, तो रात में दोनों मिलकर धारदार हथियार से लैस होकर नशे की हालत में हत्या करने की कोशिश किया। अपने बच्चों के साथ किसी तरह जान बचाकर घर से निकली। हल्ला करने पर लोग जुटे और उसकी जान बची। पुलिस ने पति राकेश को जब गिरफ्तार की, उस दौरान वह नशे की हालत में था।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    चंद्रशेखर आजाद मामले में अजीत भारती की याचिका पर आया फैसला!

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा’

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति