टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघन शिन्हा के समर्थन में विशाल जुलूस का आयोजन

 अनुप जोशी

जामुड़िया । केकेएससी न्यू केंदा शाखा की ओर से शनिवार शाम को टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघन शिन्हा के समर्थन में विशाल जुलूस का आयोजन किया गया।
केकेएससी न्यू केंदा शाखा की ओर से शनिवार शाम को टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघन शिन्हा के समर्थन में विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जुलूस न्यू केंदा शाखा कार्यालय से शुरू हुआ जो न्यू केंदा बाऊरी पाड़ा,चार नंबर,हाट तल्ला,ईस्ट केंदा होते हुए ईस्ट केंदा दुर्गा मंदिर के पास समाप्त हो गया।जुलूस के पश्चात दुर्गा मंदिर के पास जनसभा का आयोजन किया गया जिसे जामुडीया विधायक हरेराम सिंह द्वारा संबोधित किया गया।
इस दौरान विधायक हरेराम सिंह ने कहा कि आप लोगो ने मुझे वोट देकर विधायक बनाया।आज मैं तृणमूल के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देने की अपील करने के लिए आया हूं।उन्होंने कहा कि महज 2 वर्षो में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सांसद कोटा से 13 करोड़ रुपया खर्च किया जिसमे से 2 करोड़ जमुडिया में खर्च किया है।उन्होंने कहा कि माकपा द्वारा 2021 के विधानसभा चुनाव में जहानारा खान को यह कहते हुए टिकट नहीं दिया गया की उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।वही 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें सांसद का टिकट दे दिया गया।उन्होंने कहा कि जहानारा खान को खड़ा करने का मकसद मुसलमान वोट का बिखराव करना जिससे भाजपा जीत सके।माकपा द्वारा जहानारा खान को खड़ा करने के पीछे भाजपा को जीताने का मकसद है।सभा के दौरान संचालन केकेयससी के केंदा शाखा सचिव देवासीश चटर्जी द्वारा किया गया।इस दौरान तृणमूल अधक्षय बीजू बनर्जी,बिंदेश्वर गोप आदि द्वारा सभा को संबोधित किया गया।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा