कैसे बचाएंगे इतने लोगों को हम बिना धन के यह बड़ा सवाल है..

50 करोड़ ठगी पीड़ित और दो करोड़ कथित एजेंट एडवाइजर इनमें लगभग दस करोड़ ऐसे हैं जो अपना सबकुछ गंवा बैठे हैं.
दस करोड़ लोगों का जीवन धन सम्मान बचाना वह भी बिना किसी सरकारी सहायता के बहुत कठिन कार्य है.
सरकार सहायता करती इस नेक कार्य में तो सब सम्भव हो जाता सरलता से, लेकिन यहाँ तो सरकार खुद ठगों के पक्ष में खड़ी है, वह भुगतान गारंटी कानून को ही ख़त्म करना चाहती है..
जब स्थिति ऐसी हो कि शासन ठग बेईमानों के पक्ष में खड़ा हो, तो कोई भी उद्योगपति, प्रशासन, पुलिस, अदालत, राजनैतिक दल, मीडिया हाउस और सरकारी सहायता पर पलने वाले एन जी ओ, बुद्धिजीवी संस्थान, धार्मिक संगठन बगैरा अपना लाभ त्यागकर, कभी पीड़ितों के पक्ष में खड़े नहीं होते.
यह संसार लाभ से बंधा है, जहाँ उसका अपना निजी लाभ होता है, वह उसे त्याग नहीं पाता. ऐसे बिरले ही लोग होते हैं, जो किसी कमजोर के लिए, अपराध पीड़ित के लिए, सत्य न्याय राष्ट्र धर्म के लिए अपना लाभ त्याग दें..
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार, तपजप के समक्ष बड़ा धर्म संकट है, इस चुनौती पर विजय पाने के लिए, बड़े संगठन की आवश्यकता है, बड़ा संगठन बिना संसाधनों के चल नहीं सकता, संसाधन बिना धन के पैदा नहीं किए जा सकते और धन बिना त्याग के जुटाया नहीं जा सकता.
इसलिए इस विकट परिस्थिति में एक ही मार्ग है हम जितने भी राष्ट्रप्रेमी ठगी पीड़ित हैं वह परिश्रम करें, धन पैदा करें और उस धन का एक हिस्सा इस महान पवित्र नेक कार्य में लगाएं ताकि संसाधन जुटाये जा सकें और एक बड़ा संगठन, बड़ा आंदोलन तैयार करके भुगतान गारंटी कानून बड्स एक्ट को बचाऐं.
बड्स एक्ट बचेगा तो इसको हथियार बनाकर, हम करोड़ों ठगी पीड़ितों के साथ साथ राष्ट्र को भी बचा सकते हैं. भुगतान सुरक्षा सम्मान सबको दिलाना है तो हमको यह करना ही होगा.. नये साथी तलाशने ही होंगे. चंद साथी शुरुआत करेंगे तो एक बड़ा संगठन बन ही जाएगा.. संगठन मजबूत हो गया तो भुगतान सुरक्षा सम्मान पाना सरल हो जाएगा, फिर शासन हिम्मत नहीं कर पायेगा कानून को तोड़ने या ठगों का समर्थन करने की.
सब साथी इसे गंभीरता से लें और कोर्ट कार्रवाई संगठन एवं आंदोलन के लिए धन संग्रह धन त्याग अवश्य करें..

मदन लाल आजाद

  • Related Posts

    छोटी सोच, बड़ी समस्या-बदलाव कहाँ से शुरू हो?
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति उसकी सोच है।…

    Continue reading
    परिवर्तन की मांग का समय आ गया है, यदि नीति में नहीं, तो सत्ता में
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    1 मार्च को संयुक्त राज्य अमरीका के युद्धोन्मादी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?