चंद्रशेखर आजाद के सामने आकाश आनंद को कैसे स्थापित करेंगी मायावती ?

चरण सिंह 

बसपा मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी तो जरूर बना दिया है पर उनको स्थापित करना उनके लिए बड़ी चुनौती है। आकाश आनंद एक अप्रैल को नगीना लोकसभा सीट से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने जा रहे हैं। नगीना सीट से ही आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद चुनाव लड़ रहे हैं। मायावती भी जानती हैं कि भले ही आकाश आनंद नगीना लोकसभा सीट से चुनाव न लड़ रहे हों पर उनके असली प्रतिद्वंद्वी आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ही हैं। चंद्रशेखर आजाद लगातार आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं और आकाश आनंद अपनी बुआ मायावती की राजनीतिक विरासत के बल पर सोशल मीडिया तक ही सीमित हैं। चंद्रशेखर आजाद किसान आंदोलनों के साथ ही दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले पहलवानों के आंदोलन में भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। देशभर में जगह-जगह दलितों और मुस्लिमों के साथ ही दूसरे समाज की हक हकूक की लड़ाई में शामिल होते देखे गये। आकाश आनंद बयानबाजी तक ही सीमित रहे।


देखने की बात यह है कि बसपा मुखिया मायावती भले ही केंद्र सरकार के दबाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा न बन पाई हों पर उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को नेता बनाने की तैयारी जरूर कर ली है। आकाश आनंद लोकसभा चुनाव में 25 रैली करने जा रहे हैं। पहली रैली जनपद बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट पर करेंगे। मतलब वह पहली रैली में ही अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी चंद्रशेखर आजाद को ललकारने जा रहे हैं।  चंद्रशेखर आजाद का सामना नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद से होना है।
आज की परिस्थितियों में चंद्रशेखर आजाद भले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा न हो पर नगीना सीट से सपा और कांग्रेस के उनको चुनाव न लड़ने पर लोगों की सहानुभूति जरूर मिल रही है। क्योंकि आकाश आनंद वंशवाद पर टिका नेतृत्व है तो आकाश में उतना दम नहीं कि चंद्रशेखर के संघर्षमय नेतृत्व का मुकाबला कर पाए। जहां तक बसपा के कैडर की बात है तो आज की तारीख में उसके पास मात्र एक ही विधायक है। उसके सांसद दूसरी पार्टियों से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। डूबती पार्टी की बागडोर मायावती ने अपने भतीजे को सौंपी है।
आकाश आनंद के सामने बसपा को आगे बढ़ाने में दो चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा एक तो उन्हें डूबती जा रही बसपा को बचाना है, दूसरी उन्हें दलित युवाओं का आदर्श बनते जा रहे चंद्रशेखर आजाद से आगे निकलना है। आंदोलनों में बढ़चढ़ कर भाग लेने वाले चंद्रशेखर आजाद के मझे हुए नेतृत्व के सामने आकाश आनंद को बड़ा संघर्ष करना होगा। ऐसे में मायावती को एक कारगर रणनीति के तहत आकाश आनंद को आगे बढ़ाना होगा। भले ही मायावती बीएसपी को धर्मनिरपेक्ष पार्टी बोल रही हों  पर एक ओर तो आज की तारीख में बसपा पर भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी की तरह से बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लग रहा है। दूसरी ओर दलित वोट बैंक लगातार बीजेपी से सट रहा है।
दरअसल राजनीति की मझी हुई खिलाड़ी मायावती ने एक रणनीति के तहत आकाश को बिना चुनाव लड़ाए चमकाने की योजना बनाई है। इन लोकसभा चुनाव में बसपा की ओर से आकाश आनंद ही स्टार प्रचारक हैं। आकाश आनंद को 25 रैलियां करनी हैं। 25 रैलियों का मतलब आकाश इन चुनाव में पहचान बनाने की कोशिश करेंगे। बसपा ने आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। सोशल मीडिया पर आकाश आनंद लगातार सक्रिय हैं। भले ही वह चंद्रशेखर आजाद के सामने चुनाव न लड़ने जा रहे हों पर उसका असली मुकाबला चंद्रशेखर आजाद से ही है। भले ही मायावती चार बार की मुख्यमंत्री हों पर आज की तारीख में उनकी नाव डूबने की कगार है। ऐसे में आकाश आनंद को अपने को सिद्ध करने के साथ ही बसपा को भी बचाना है।

  • Related Posts

    भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    एस आर दारापुरी    पिछले दशक में भारत…

    Continue reading
    “सब सामान्य है” : सत्ता का नया शास्त्र
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    भारतीय राजनीति में एक नया शास्त्र लिखा जा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    • By TN15
    • March 16, 2026
    ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमजोरी! UN का बड़ा अलर्ट  

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

    • By TN15
    • March 16, 2026
    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह