केंद्र से दिल्ली का कितना भला करा पाएंगी आतिशी?

चरण सिंह 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर अरविंद केजरीवाल के रवैये के खिलाफ जाने का संकेत दिया है। आतिशी ने इस भेंट को शिष्टाचार की मुलाकात बताया है। कुछ भी हो आतिशी ने यह कदम उठाकर एक सकारात्मक राजनीति करने का प्रयास किया है।  अरविंद केजरीवाल तो प्रधानमंत्री की आलोचना करने के अलावा कुछ करते नहीं करते थे। आतिशी ने प्रधानमंत्री से मिलकर यह संकेत दे दिये हैं कि उनके और प्रधानमंत्री के बीच संबंध अरविंद केजरीवाल वाले खटास वाले नहीं रहने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल वैसे तो प्रधानमंत्री मोदी से मिले नहीं यदि किसी कार्यक्रम में भेंट हो गई तो वह मुंह बनाकर निकलते रहे हैं।
दरअसल आतिशी चाहती हैं कि केंद्र सरकार से मिलकर दिल्ली के लिए कुछ काम करा लिया जाए, जिसका फायदा दिल्ली विधानसभा चुनाव में उठाया जाए। हालांकि आतिशी की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के पीछे भी पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का हाथ हो सकता है। बिना केजरीवाल की सहमति के तो वह एक कदम भी नहीं बढ़ा सकती हैं। यदि यह दिमाग अरविंद केजरीवाल ने लगाया है तो अरविंद केजरीवाल के दिमाग में कुछ तो जरूर चल होगा। अब वह दिल्ली के लिए कुछ करना चाहते हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि जो भाजपा इस बार आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए बैठी है तो क्या वह केंद्र सरकार से कुछ दिल्ली के लिए होने देगी ? यदि केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली में कुछ काम होता है तो क्या बीजेपी उसका श्रेय नहीं लेना चाहेगी ?
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से से सीधी टक्कर ली है। 56 इंच के सीने का हवाला देकर कई बार उन्हें ललकारा है। केंद्र सरकार के एलजी वीके सक्सेना को दिल्ली की पावर देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली की पावर अर्जित कर ली थी पर केंद्र सरकार ने कानून बनाकर फिर से एलजी वीके सक्सेना को दिल्ली की पावर दिलवा दी।इस बीच दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले में उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और खुद अरविंद केजरीवाल को जेल की हवा खानी पड़ी। तीनों नेता जमानत पर बाहर आये हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है कि आखिरकार दिल्ली की जनता को विश्वास में कैसे लिया जाए। कैसे फिर से दिल्ली सत्ता हासिल की है। दरअसल दिल्ली के लिए अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा चुनाव पर भी फोकस नहीं किया है। अब वह दिल्ली में जनता दरबार करा रहे हैं। उधर आम आदमी पार्टी को बीजेपी के साथ ही कांग्रेस से भी जूझना है। अब देखना यह होगा कि आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली का कितना भला होता है।

  • Related Posts

    आपातकाल के जश्न की तैयारियां
    • TN15TN15
    • June 22, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन ‌‌ 25 जून 1975 में…

    Continue reading
    डोनाल्ड ट्रम्प की गुगली में फंसे मोदी, भारत को बड़ा झटका देंगे अमेरिका के राष्ट्रपति ?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    चरण सिंह  फ़्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक