गृह मंत्री अमित शाह का लखनऊ दौरा, तीन कार्यक्रम में लेंगे भाग

लखनऊ| भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह मंत्री अमित शाह का आज यूपी की राजधानी लखनऊ में दौरा है। वह लखनऊ में सहकार भारती के सातवें वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के साथ भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम एवं यूपी कोआपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब एक महीने के अंतराल पर शुक्रवार को लखनऊ का दौरा है। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह लखनऊ में इन तीनों कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

निषाद समाज और भाजपा की ‘सरकार बनाओ अधिकार पाओ’ पहली संयुक्त रैली शुक्रवार को राजधानी के रमा बाई आंबेडकर मैदान में होगी। रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद संबोधित करेंगे। रैली में शाह निषाद समाज की मांगों से जुड़ी घोषणाएं कर सकते है।

विधानसभा चुनाव के लिए निषाद पार्टी और भाजपा का गठबंधन हुआ है। ऐसा माना जाता है कि प्रदेश के कुल मतदाताओं में चार प्रतिशत मतदाता निषाद समाज के है और कुछ सीटों पर निषाद समाज निर्णायक भूमिका अदा करता है। समाजवादी पार्टी के सुभासपा सहित अन्य छोटे दलों से गठबंधन के बाद भाजपा ने निषाद समाज के वोट बैंक को साधने की रणनीति तैयार की है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उप्र राज्य भंडारण निगम एवं उप्र को-ऑपरेटिव बैंक की 155 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगें।

गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को राजकीय पालीटेक्निक फैजाबाद रोड सहकारिता क्षेत्र को तेजी से गतिमान करने के लिए विचार मंथन के लिए आयोजित की जा रही गोष्ठी में शामिल होंगे। सहकार भारती देश में लम्बे समय से सहकारिता को बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। सहकार भारती के तीन दिनी सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय सहकारिता व गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि होंगे।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा