
ताजपुर/समस्तीपुर। ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में राजनीतिक कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न जगहों पर मंगलवार के दिन होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र मुरादपुर बंगरा पंचायत के माननीय मुखिया राजमणी कुमारी पति बबलू कुमार के द्वारा सम्राट अशोक जन विकास मोर्चा के तत्वधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं बगल के गौसपुर सरसौना पंचायत 11के दुर्गा स्थान मुन्नीचौक हाट पर होली समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आयोजककर्ता भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंचायती राज मंच बिहार प्रदेश सह पूर्व मुखिया गौसपुर सरसौना थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में मोरवा विधान सभा के पूर्व विधायक विद्यासिंह निसाद एवं लोजपा (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय कुमार अवस्थित होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया। साथ हीं कहा कि होली सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। दोनों जगह पार्टी के नेताओं ने होली मिलन कार्यक्रम में जमकर विभिन्न व्यंजनों एवं एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर अभिनन्दन किया साथ होली के गीतों पर ठुमके लगाए। मौके पर सचिधर झा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा, मुखिया संजय सिंह, दिलीप कुशवाहा,अमरेश साह, धर्मेंद्र कुमार, कुमार समर्पण,अजय सिंहा सभी बूथ अध्यक्ष ,भाजपा के पांचों मंडल अध्यक्ष सहित दोनों जगह हजारो लोग होली मिलन समारोह में शामिल हुए।