Hindu Faith : कोर्ट में चली बरसों की लड़ाई के बाद पाकिस्तान में होगा 1200 साल पुराने मंदिर का पुनर्निर्माण

ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक हिंदू कुछ सिख और ईसाई नेता वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। हिंदुओं ने अपने धार्मिक अनुष्ठान किये और पहली बार लंगर का सेवन किया।
पाकिस्तान में वर्षों पुराने एक हिंदू मंदिर को कब्जा मुक्त कराकर उसका जीणार्ेद्धार कराया जाएगा। अल्पसंख्यक समुदायों के पूजा स्थलों की देखरेख करने वाले संघीय निकाय इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ने बताया कि इस मंदिर पर ईसाई परिवार ने करीब बीस वर्षों से कब्जा किया हुआ था। कोटे के आदेश पर अब मंदिर को खाली कराकर उसे हिंदुओं को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि लाहौर के अनारकली बाजार के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर करीब 1200 साल पुराना है। लाहौर में कृष्ण मंदिर के अलावा, वाल्मीकि मंदिर एकमात्र मंदिर है, जहां लोग जाकर पूजा-पाठ कर सकते हैं।
ईसाई परिवार का दावा है कि उसने वर्षों पहले हिंदू धर्म अपना लिया था और गत दो दशक से केवल वाल्मीकि जाति के हिंदुओं को मंदिर में पूजा करने दे रहा था। ईटीपीबी के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि आने वाले दिनों में मास्टर प्लान के तहत वाल्मीकि मंदिर का जीणार्ेद्दार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद १०० से अधिक हिंदू, कुछ सिख और ईसाई नेता वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। हिंदुओं ने अपने धार्मिक अनुष्ठान किये और पहली बार लंगर का सेवन किया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मंदिर की जमीन राजस्व रिकार्ड में ईटीपीबी को हस्तांतरित कर दी गई थी लेकिन ईसाई परिवार ने 2010-2011 में सपंत्ति के मालिक होने का दावा करते हुए दीवानी अदालत में मामला दायर कर दिया था। इसके अलावा परिवार ने केवल वाल्मीकि हिंदुअें को ही मंदिर में पूजा करने दे रहा था। ट्रस्ट लंबी लड़ाई के बाद मंदिर को उसके कब्जे से मुक्त कराने में सफलता पा सका।
दरअसल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर कई जगह कब्जे किये गये हैं। 1992में अयोध्या में बाबरी मस्जिद गिराने के बाद पाकिस्तान के कई मंदिरों में तोड़फोड़ और आग लगाने की घटना हुई थी।
हाल ही में वहां के पंजाब प्रांत में एक हिंदू मंदिर पर हमला करते हुए तोड़फोड़ की गई थी। सिद्धिविनायक मंदिर में लाठी-डंडे के साथ पहुंचे कुछ लोगों ने हमला किया था। तोड़फोड़ का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि यह घटना पाकिस्तान स्थित पंजाब के रहीम यार खान के पास भोंग शहर की है।

  • Related Posts

    ‘चीन में 200 भारतीय फंसे, 21 रेस्क्यू’, नेपाल बाढ़ पर MEA ने दी डिटेल्स
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई बाढ़ के बाद से 288…

    Continue reading
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प