हिना साहब और बेटे ओसामा आरजेडी में हुए शामिल

पटना । सिवान के पूर्व दिवंगत राजद सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का परिवार एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जुड़ गया है, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई है। रविवार को पटना में आयोजित एक समारोह में शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और उनके पुत्र ओसामा शहाब ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत कई प्रमुख नेता उपस्थित थे। हिना और ओसामा के साथ उनके कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।

हिना शहाब और ओसामा के राजद में शामिल होने पर तेजस्वी यादव ने उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शहाबुद्दीन आरजेडी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और लंबे समय तक विधायक और सांसद रहे। पार्टी के बड़े नेता के रूप में उनकी भूमिका अहम रही है। तेजस्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हिना और ओसामा के राजद में आने से पार्टी को सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में मजबूती मिलेगी।

तेजस्वी यादव ने बताया कि हिना शहाब और ओसामा के पार्टी में शामिल होने से राजद को सिवान में नया संजीवनी मिलेगा और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजद की विचारधारा धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए यह कदम महत्वपूर्ण है। तेजस्वी ने कहा, “हमलोगों की विचारधारा धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय है। इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।”

तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विकास की बात नहीं करते और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “ये बुद्ध की धरती है और यहां के लोग अमन-चैन शांति का माहौल चाहते हैं। आज हमलोग एकजुट हुए हैं और सब मिलकर पार्टी को मजबूत करेंगे। अब सांप्रदायिक शक्तियों को भगाएंगे।”

तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि आरजेडी की प्राथमिकता सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ एकजुट होना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जरूरी है कि सभी धर्मनिरपेक्ष और न्यायप्रिय लोग मिलकर सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करें। “हमलोग एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का सामना करेंगे। ये बांटने की साजिश कर रहे हैं उस समय जरूरी है कि हम एकजुट रहें,” तेजस्वी ने कहा।

इस घटनाक्रम से बिहार की सियासी हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में इसका असर बिहार की राजनीति पर साफ दिखाई देगा। हिना शहाब और ओसामा के राजद में शामिल होने से पार्टी को नया संजीवनी मिला है और इसके परिणामस्वरूप सिवान में राजद की पकड़ और भी मजबूत होगी।

  • Related Posts

    बिहार: भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर की होगी न्यायिक जांच, CM सम्राट चौधरी का आदेश
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र…

    Continue reading
    शशि थरूर ने किया PM मोदी का समर्थन तो राहुल गांधी पर BJP हुई हमलावर, कहा- ‘हो गए बेनकाब’
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    अपनी बेबाक और स्पष्ट बयानबाजी के लिए जाने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    • By TN15
    • June 23, 2026
    दुनिया को बेधड़क तेल बेचेगा ईरान, अमेरिका ने हटा लिया बैन, भारत को होगा बंपर फायदा!    

    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    कांग्रेस संगठन में होंगे बड़े फेरबदल, 4 महासचिवों की होगी छुट्टी, इन राज्यों में बदलेंगे प्रभारी!

    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    • By TN15
    • June 23, 2026
    राज्य मानवाधिकार आयोग पहुंचा लखनऊ अग्निकांड का मामला, शिकायतकर्ता ने की विस्तृत जांच की मांग

    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    • By TN15
    • June 23, 2026
    महंगाई, बेरोजगारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ माकपा का जोरदार धरना-प्रदर्शन, गौतमबुद्धनगर को सौंपा ज्ञापन

    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    • By TN15
    • June 23, 2026
    लखनऊ आग हादसे में  जिंदा जले 15 बच्चे : शासन प्रशासन की खामियों पर पर्दा डाला जाता रहा तो हालात और भी भयावह होंगे!

    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’

    • By TN15
    • June 23, 2026
    US-Pak Relations: ‘हम पाकिस्तान से प्यार करते हैं’, जेडी वेंस की बात सुनकर भड़क गए अमेरिकी नेता, बोले- ‘ये वही हैं, जिन्होंने…’