हिमाचल उपचुनाव : मतगणना शुरू

शिमला| हिमाचल प्रदेश में मंडी संसदीय क्षेत्र और तीन विधानसभा सीटों फतेहपुर, जुब्बल-कोटखाई और अर्की में हुए मतदान के लिए मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी सी. पलरासु ने दी। इसके नतीजे दोपहर तक आने की उम्मीद है।

पलरासु ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए 11 और सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 मतगणना पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।

साथ ही सभी मतगणना टेबल पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को हुए चुनाव के दौरान मंडी लोकसभा क्षेत्र में 57.73 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांगड़ा जिले के फतेहपुर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 66.20 प्रतिशत रहा, जबकि सोलन जिले के अर्की में 64.97 प्रतिशत और शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई में 78.75 प्रतिशत मतदान हुआ।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?