भारी बर्फबारी के बाद हिमाचल में धूप निकली

शिमला, एक दिन की व्यापक हिमपात और बारिश के बाद हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप खिली रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दिन भर भारी बर्फबारी और बारिश के बाद धूप खिली हुई थी।

शिमला में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यहां 18 मिमी बारिश हुई।

शिमला के नजदीकी स्थानों जैसे कुफरी, फागू और नारकंडा में सोमवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

नारकंडा के कुछ इलाकों में हिमपात देखा जा सकता है और यह एक दिन और रहेगा।

लाहौल-स्पीति का जिला मुख्यालय केलांग राज्य में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री नीचे, जबकि मनाली में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री, डलहौजी में 5.7 डिग्री और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के निचली पहाड़ियों जैसे धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी में सोमवार को बारिश हुई, जिससे पारा नीचे चला गया।

Related Posts

आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

Continue reading
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?