Hijab Row: बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने कर्नाटक भिजवाया संदेश, हम मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नहीं

कर्नाटक हाईकोर्ट में गुरुवार को शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। तीन जजों की बेंच ने हिजाब मामले में करीब एक घंटे तक सुनवाई की।

द न्यूज 15 

बेंगलुरु । कर्नाटक में हिजाब को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद के घटनाक्रमों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गंभीरता से लिया है और राज्य की यूनिट और प्रदेश की भाजपा सरकार को एक स्पष्ट संदेश देने के लिए कहा है कि पार्टी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ नहीं है और ड्रेस कोड लागू करने का काम अलग-अलग संस्थानों पर छोड़ दिया गया है।
भाजपा विधायकों ने कहा कि आलाकमान ने स्थानीय नेताओं से संयम बरतने और चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचाए बिना इस विवाद को खत्म करने के लिए काम करने को कहा है।  एक राष्ट्रीय अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलौर सिटी से भाजपा विधायक वाईबी शेट्टी ने कहा कि हाईकमान ने पूरे मामले को लेकर एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने कहा, “हालांकि उन्होंने हिजाब विवाद के बारे में कोई विशेष निर्देश नहीं दिया है, लेकिन निष्कर्ष यह है कि स्थानीय नेतृत्व और राज्य सरकार को हितधारकों से संवाद स्थापित करना चाहिए और उन्हें विश्वास में लेना चाहिए।” भाजपा नेता ने कहा कि समुदायों के लोगों, शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधन और छात्रों के माता-पिता सहित अन्य लोगों के साथ स्थानीय स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। हिजाब विवाद को लेकर देश की राजनीति गरमाई हुई है, इसको लेकर राजनीतिक दलों की तरफ से तरह-तरह के बयान आ रहे हैं। पिछले दिनों एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि एक दिन हिजाब वाली महिला देश की पीएम बनेगी। ओवैसी ने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा और कहा था कि वह तीन तलाक कानून के साथ देश की महिलाओं को सशक्त करने की बात कर रहे थे। क्या यही उनका ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कैंपेन है। दूसरी तरफ, कर्नाटक हाईकोर्ट में गुरुवार को भी शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई हुई। हाई कोर्ट में तीन जजों की बेंच ने हिजाब मामले में करीब एक घंटा सुनवाई की। इस मामले पर कोर्ट में अब शुक्रवार को सुनवाई होगी।

Related Posts

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: सोनम वांगचुक को जोधपुर की…

Continue reading
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

  • By TN15
  • March 19, 2026
यह धरती नरपिशाचों के लिए तो नहीं है

अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

  • By TN15
  • March 19, 2026
अनंत सिंह को मिली जमानत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में थे बंद, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

  • By TN15
  • March 19, 2026
असम BJP की पहली लिस्ट में 88 नाम, प्रद्युत बोरदोलोई को मिला ईनाम!

इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

  • By TN15
  • March 19, 2026
इजरायल के ईरान पर हमले की सजा भुगत रहा कतर! तेहरान ने एनर्जी साइट पर दागीं मिसाइलें, कितना हुआ नुकसान?

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा