बिहार में हिजाब विवाद: बैंक मैनेजर ने बताया क्यों कैशियर देखना चाहता था महिला का चेहरा

द न्यूज 15 

पटना । कर्नाटक के बाद कल बिहार से भी हिजाब विवाद की खबर आई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बुर्का पहने एक लड़की बैंक में पहुंची तो उसे रोक दिया गया। वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय जिले के मंसूर चौक शाखा के यूको बैंक के अंदर का बताया जा रहा है। अब इस वीडियो पर बैंक की सफाई आई है। बैंक मैनेजर ने बताया है कि कैशियर, महिला का चेहरा क्‍यों देखना चाहता था।
बैंक‍ मैनेजर रितेश कुमार ने बताया कि कैशियर को लगा कि हस्ताक्षर में फर्क आ रहा है जिसकी वजह से उन्होंने महिला को सिर्फ़ चेहरा दिखाने के लिए बोला कि हम आपकी पहचान करना चाहते हैं। हिज़ाब से हमारा कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि कल बैंक के इस वायरल वीडियो को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यालय की ओर से भी ट्वीट किया गया था। सीएम नीतीश कुमार को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा गया था कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, कुर्सी की खातिर आप बिहार में यह सब क्या करवा रहे हैं? माना आपने अपना विचार, नीति, सिद्धांत और अंतरात्मा सब भाजपा के पास गिरवी रख दिया है लेकिन संविधान की जो शपथ ली है कम से कम उसका तो ख्याल रखिए। इस कुकृत्य के दोषी लोगों को गिरफ्तार कीजिए।
मिली जानकारी के मुताबिक मंसूरचक की रहने वाली एक मुस्लिम छात्रा 10 फरवरी को हिजाब पहनकर मंसूरचक स्थित यूको बैंक शाखा में राशि निकालने पहुंची। बैंक कैशियर के द्वारा उक्त छात्रा को चेहरे पर से हिजाब हटाने पर ही राशि देने की बात कही गई। इस पर छात्रा काफी आक्रोश में आ गई। उसने अपने पिता व परिवार के कुछ सदस्यों को भी बैंक बुलवा कर तीखी प्रतिक्रिया शुरू कर दी। शाखा प्रबंधक व छात्रा के बीच नोकझोंक मामले का उसके परिवार के सदस्यों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी।
छात्रा के परिजनों ने वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुछ देर तक कैश काउंटर पर बैठे बैंक कर्मी के साथ नोक-झोंक चलती रही। बाद में बैंक में उपस्थित अन्य ग्राहकों ने मामले में हस्तक्षेप कर छात्रा को हिजाब हटवाए बगैर राशि दिलवाकर मामले को शांत कराया।

Related Posts

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
  • TN15TN15
  • March 16, 2026

BJP ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए…

Continue reading
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

तिब्बती नेता दलाई लामा के सम्मान समारोह में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

  • By TN15
  • March 16, 2026
प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

  • By TN15
  • March 16, 2026
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

  • By TN15
  • March 16, 2026
एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

  • By TN15
  • March 16, 2026
भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

  • By TN15
  • March 16, 2026
कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

  • By TN15
  • March 16, 2026
सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार