तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, दबकर 3 वर्षीय मासूम की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मो. अंजुम आलम

जमुई । खैरा थाना क्षेत्र के खड़ूई गांव में बुधवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर एक मकान को तोड़ते हुए घुस गई। जिससे दब कर बालमुकुंद यादव के 3 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। इस दौरान भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पड़कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिर पुलिस द्वारा चालक को गिरफ्तार कर व ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों का भी सामना करना पड़ा ,फिर कड़ी मोशक्कत के बाद पुलिस के द्वारा समझा- बुझाकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे के शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। यहां रात ज्यादा होने की वजह से गुरुवार की सुबह डॉक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। उंसके बाद शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।

बताया जाता है कि बच्चा अपने घर में बैठकर दूध पी रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर आई और अचानक असंतुलित होकर घर को तोड़ते हुए घर में घुस गई। जिससे कुचलाकर बच्चे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। परिवार वालों के चीख और चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन बन गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।आपको बता दे की मृतक बच्चा दो भाइयों में बड़ा भाई था उसे एक बहन भी है। वही दुर्घटना के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न बचेगी ट्रम्प शाही …

    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    न्यायालय ने शर्तों के साथ स्वीकार कर ली जमानत याचिका 

    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    शिगूफा छोड़ने के अलावा कुछ नहीं किया मोदी ने, संकट में डाल दिया देश को !

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया