हेमंत सोरेन चौथी बार बने झारखंड के सीएम

दीपक कुमार तिवारी 

रांची(झारखंड)। विधानसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन की जीत के बाद हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के सीएम की बागडोर संभाली। उन्होंने 14वें मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार शाम को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में 49 वर्षीय आदिवासी नेता हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने से पहले, कुर्ता-पायजामा पहने सोरेन ने झामुमो अध्यक्ष और अपने पिता शिबू सोरेन से मुलाकात की। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन तीन-तीन बार सीएम बन चुके हैं। हेमंत का तीसरा कार्यकाल अब चार जुलाई 2024 से 28 नवंबर 2024 तक माना जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया गठबंधन की ताकत दिखी। शपथ ग्रहण के मौके पर इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, आप नेता अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, तमिलनाडु से उदयनिधि स्टालिन, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें सीएम पद की शपथ ले ली है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद