दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में जमकर नारेबाजी

उदित राज और कन्हैया कुमार को बताया बाहरी उम्मीदवार

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंदर विरोध कांग्रेस नेता पार्टी दफ्तर के अंदर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे कार्यकर्तााओं ने डीपीसीसी कार्यालय के अंदर नारेबाजी कर उम्मीदवार को लेकर विरोध जताया. इनकी मांग है कि किसी स्थानीय को टिकट मिलना चाहिए। पार्टी ने उत्तर पश्चिम दिल्ली से उदित राज और उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान बाहरी उम्मीदवार नहीं चलेगा के नारे लगाए वहीं, बुराड़ी से कांग्रेस कार्यालय पहुंचे राजीव शर्मा ने बताया कि वह कन्हैया कुमार का विरोध करने के लिए यहां पर आए हैं। उनके साथ कुछ कार्यकर्ता उदित राज का भी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोनों उम्मीदवार बाहरी है। कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतरने से पहले कांग्रेस को सूचना देना चाहिए था। जो पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उनमें से किसी को टिकट देने की जरूरत थी लेकिन पैराशूट कैंडिडेट को उतार दिया गया है।

कन्हैया कुमार पर पहले ही देश विरोधी कई आरोप लग चुके हैं। उनकी छवि एक अच्छे नेता के तौर पर नहीं है और आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हो रही है उसकी वह खुद जिम्मेदार है. अब हम लोग कन्हैया कुमार के लिए कैसे वोट मांगेंगे. हम कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं। दिल्ली में अन्य कार्यकर्ता हैं। वह पिछले कई सालों से मेहनत कर रहे हैं अगर उनमें से किसी को टिकट दिया जाता तो अच्छा रहता।

बता दे कि इससे पहले रविवार को दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने जब अपने आवास साउथ एवेन्यू पर पूर्व विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई तो तब भी जमकर हंगामा हुआ था। इसमें दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में पार्टी के कई नेताओं ने उदित राज का विरोध किया और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया को भी खरीखोटी भी सुनाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसारकई पूर्व विधायकों ने दीपक बावरिया को लेकर अपशब्द तक कहे है और पार्टी नेताओं ने दीपक बावरिया से मीटिंग के दौरान कहा कि जब उम्मीदवार के नाम का ऐलान हो चुका है तब आप पूर्व विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक बुला रहे हैं, लेकिन जब उम्मीदवार का चयन करना था, तब यह बैठक क्यों नहीं बुलाई गई।

कन्हैया कुमार को लेकर भी हो रहा है विरोध

बता दे कि कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी को लेकर भी है और हाई कमान में उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। उन्हें लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेता तरह-तरह की बयानबाजी करने से पीछे नहीं रह रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली ने बैठक बुलाई तो उसे बठक में कांग्रेस की पूर्व सांसद संदीप दीक्षित भी पहुंचे। संदीप दीक्षित मंच पर नहीं बल्कि विधायकों के बीच बैठ गए।

संदीप दीक्षित को मंच पर बैठने के लिए अरविंद सिंह लवली ने कहा लेकिन संदीप दीक्षित मंच पर नहीं बैठे इसके बाद कन्हैया कुमार ने संदीप दीक्षित को मंच पर आने के लिए आगे कयाजिस पर वह भड़क गए, सूत्रों के मुताबिक उन्होंने कहा कि कन्हैया की उम्मीदवारी से कांग्रेस को भारी नुकसान होने वाला है।

  • Related Posts

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

    Continue reading
    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    नोएडा। नयाबास सेक्टर 15 नोएडा के सरकारी स्कूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!