हरियाणा : होली के दिन पलवल के गांव में पसरा मातम, तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत

द न्यूज 15

पलवल।  हरियाणा के पलवल जिले में भिडूकी गांव में होली के दिन चार बच्चों की मौत से मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पलवल जिले में भिडूकी गांव स्थित सिद्ध दास बाबा मंदिर के तालाब में होली के दिन शुक्रवार को नहाते समय 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच थी। घटना के बाद सभी परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि, चारों बच्चे होली खेलने के बाद इस तालाब में नहाने के लिए गए थे और तभी चारों गहरे पानी में डूब गए। आसपास के लोगों को जब पता चला तो ग्रामीणों ने बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो गई।
हसनपुर थाना के एसएचओ ने बताया कि पुलिस अभी तालाब में तलाश कर रही है कि कहीं इनके साथ कोई और बच्चा तो नहीं डूब गया। इसके लिए तालाब को खाली करवाया जा रहा है।
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग ने अपने बेटे और बहू पर अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बुजुर्ग का आरोप है कि वह लकवाग्रस्त हैं, इसके बावजूद बेटा-बहू उन्हें कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके कई दिन के लिए बाहर चले जाते हैं और दवाई तक के लिए नहीं पूछते। पिता को बुआ के घर छोड़कर आने के बाद बेटे ने तीन महीने तक उनकी सुध नहीं ली तो बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बेटा-बहू के साथ-साथ बेटे के साले और दोस्त पर भी प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि चारों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मसूरी थाना क्षेत्र की वेब सिटी निवासी 71 वर्षीय हैरी फर्नांडिस ने बताया कि वह लकवाग्रस्त हैं और 22 साल पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हो चुका है। उनका बेटा और बहू उन्हें कई-कई दिन तक कमरे में भूखे-प्यासे बंद करके बाहर चले जाते हैं। इस दौरान खाना-पानी और दवाई के बिना वह तड़पते रहते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि बेटा-बहू की यह यातना काफी समय से चल रही थी। वह अपनी बीमारी का हवाला देकर नसीहत देते थे, लेकिन इसके बावजूद बेटा-बहू पर कोई असर नहीं होता था। बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने साले और दोस्त के साथ घर पर शराब पीकर हुड़दंग करता है। वह विरोध करते हैं तो बेटे के साथ-साथ उसका साला व दोस्त भी उनके साथ गाली-गलौज करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी निजी जिंदगी में खलल डालने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। बुजुर्ग का आरोप है कि वह घुट-घुटकर अपनी जिंदगी जी रहे हैं। बेटा-बहू उनका खर्च भी नहीं उठाते।

Related Posts

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की…

Continue reading
 चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

ग्वालियर। मुरैना और धौलपुर जिलों में किसानों का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

  • By TN15
  • October 20, 2026
सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!

  • By TN15
  • October 20, 2026
‘दोहरा मापदंड नहीं चलेगा’, SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां!

समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!

  • By TN15
  • October 20, 2026
समस्या तो अब सरकार ही बन चुकी है भागवत जी, आंदोलन से ही होगा समाधान!

“स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • October 20, 2026
“स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!

  • By TN15
  • October 20, 2026
Bijnor News : गांव लच्छीरामपुर में बच्चों को समर्पित रहा विजय दशमी पर्व!