हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा चालक प्रशिक्षणार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

नशामुक्त होगा हरियाणा और मिलकर सारे जोर लगाना-डॉ अशोक कुमार वर्मा

करनाल, (विसु)। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो प्रमुख/ पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह साहब के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुरी कुमार के मार्गदर्शन में प्रतिदिन नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा प्रतिदन किसी न किसी ज़िले में नशे के विरुद्ध जागरूक कार्यक्रम करते हैं। वे आज हरियाणा राज्य परिवहन करनाल में चालक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर रहे थे। कार्यक्रम 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य परिवहन करनाल से देवेंद्र कुमार और विनोद कुमार ने सहयोग किया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया और बताया कि कोई भी नशा मनुष्य के लिए अभिशाप है। प्रतिबंधित नशे पर कुठाराघात करते हुए कहा कि यदि प्रतिबंधित नशे मनुष्य के लिए तनिक भी अच्छे होते तो सरकार इनके लिए लाइसेंस देकर ठेके खोल देती। उन्होंने बताया कि ये नशे पहले तो बाहर से आते थे लेकिन अब तो नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों द्वारा यहाँ भी निर्माण किया जा रहा है जो एक बहुत बड़ी चुनौती है। यद्यपि पुलिस और एनसीबी नशा मुक्त अभियान में बहुत ही अथक प्रयास कर रही है तथापि प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना अति अनिवार्य है।

  • Related Posts

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल 3 मे व्याप्त…

    Continue reading
    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    कॉकरोच जनता पार्टी नेता सौरव दास और आशुतोष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?