हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद दिया इस्तिफा

हरियाणा के खेल मंत्री Sandeep Singh पर जूनियर एथलेटिक्स की महिला coach, शिक्षा डागर ने यौन उत्पीड़न(sexual harassment) का आरोप लगाया है । जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शनिवार को उनके खिलाफ FIR दर्ज की। हालांकि इन आरोपों को झूठा बताते हुए, संदीप ने कहा, “मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक खेल विभाग की जिम्मेदारी सीएम को सौंपता हूं।”

हरियाणा के पूर्व खेल राज्य मंत्री पर महिला कोच ने पीछा करने, अवैध रूप से बंधक बनाने, यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी (Criminal Threat) देने का आरोप लगाया, जिसके बाद उन पर आईपीसी की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Sandeep Singh Sexual Assault

यौन उत्पीड़न(sexual harassment) के आरोप के बाद, साफ तौर पर संदीप सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। इसी बीच, खेल विभाग की महिला उपनिदेशक कविता खेल मंत्री के बचाव में उतर आई हैं। उन्होंने खेल निदेशालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर सिंह को क्लीन चिट देते हुए जूनियर एथलेटिक्स कोच को ही संदेह के दायरे में खड़ा कर दिया है।

महिला कोच ने चंडीगढ़ एसएसपी को दी लिखित शिकायत

महिला coach, शिक्षा डागर ने चंडीगढ़ एसएसपी को लिखित शिकायत में अपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की । डागर ने बताया कि एसएसपी ने शिकायत सुनने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने उनके साथ हुई कथित छेड़छाड़ के मामले में इनेलो के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात कर चुकी हैं। इस के साथ उन्होंने, इलेक्ट्रानिक मीडिया वालों से इस मामले पर बातचीत की । अभय चौटाला ने मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी बात की, शिक्षा डागर ने कहा कि इस केस में सहयोग के लिए वह मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मिलेंगी।

Related Posts

किसान सभा, किसान परिषद और किसान एकता संघ के बीच विजय सिंह पथिक स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
  • TN15TN15
  • February 18, 2026

स्थान: विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा किसान…

Continue reading
शुभमन गिल को ‘बर्खास्त’ कर रोहित शर्मा को दोबारा बनाओ कप्तान…  !
  • TN15TN15
  • January 23, 2026

शुभमन गिल (Shubman Gill) को अक्टूबर 2025 में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

  • By TN15
  • March 7, 2026
गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

  • By TN15
  • March 7, 2026
क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

  • By TN15
  • March 7, 2026
 पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

  • By TN15
  • March 7, 2026
स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

  • By TN15
  • March 6, 2026
RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

  • By TN15
  • March 6, 2026
ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?