हरनाथ सिंह यादव ने जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की

द न्यूज़ 15

नई दिल्ली | भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग की है। हरनाथ सिंह यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने तो सिर्फ मध्यस्थ का काम करते हुए भगवान श्री कृष्ण की इच्छा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचा दिया है।

हरनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने ब्रज सहित प्रदेश के सभी इलाकों का विकास किया है लेकिन उनके यहां से चुनाव लड़ने पर श्रीकृष्ण की नगरी का और तीव्र गति से विकास होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लिखे पत्र में यादव ने लिखा है, “मुख्यमंत्री ने स्वयं ही अपनी ओर से घोषित किया कि पार्टी जहां से कहेगी मैं वहीं से चुनाव लडूंगा । वैसे तो प्रदेश की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की इच्छा होगी कि योगी जी उनकी विधान सभा से चुनाव लड़ें। लेकिन मैं बहुत विनम्र शब्दों में आपको निवेदन करता हूं कि ब्रज क्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगी जी भगवान श्रीकृष्ण जी की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें और यह पत्र मुझे स्वयं भगवान श्रीकृष्ण जी ने लिखने के लिए प्रेरित किया है।

Related Posts

मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

Continue reading
युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
  • TN15TN15
  • March 17, 2026

युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

  • By TN15
  • March 18, 2026
दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

  • By TN15
  • March 18, 2026
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!