हरिद्वार के ग्राम बड़ेड़ी राजपूतान में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िया जब फ्लाईओवर के नीचे विश्राम कर रहे थे तो लोहे का गार्डर अचानक फिसलकर नीचे गिर गया। इससे दो कांवड़ियों की मौत हो गई।
हादसे के बाद दो कांवड़ियों को तत्काल उप जिला चिकित्सालय रुड़की ले जाया गया था, यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 21 वर्षीय तनुज पुत्र महेश चंद्र निवासी छोटा हरिद्वार, जलालाबाद (थाना मुरादनगर) और 22 वर्षीय कृष्ण पुत्र मटरु निवासी शकूरपुर (थाना भोजपुर), जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है. पूरी घटना हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र की है।







