स्वर्ण जड़ित मुकुट और हार से सुशोभित हुए महावीर मंदिर में हनुमान जी

राम नरेश
पटना । सनातन नववर्ष विक्रम संवत् 2081 के शुभारंभ यानी वर्ष प्रतिपदा पर पटना के महावीर मंदिर में हनुमान जी के दोनों विग्रह स्वर्ण जड़ित मुकुट और हार से सुशोभित हुए। सुबह के श्रृंगार के समय हनुमानजी को स्वर्ण जड़ित मुकुट-हार पहनाया गया। इसके बाद हनुमान जी के दोनों विग्रहों समेत राम-दरबार की आरती हुई।

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि भारत सरकार की संस्था मेटल्स एंड मिनरल्स ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से एकदम शुद्ध सोना खरीदकर चेन्नई की एजेंसी से स्वर्ण जड़ित मुकुट और हार बनवाया गया। इसमें 24 कैरेट के 999.9 की शुद्धता का 160 ग्राम सोना लगा है। सोने की कीमत 10.99 लाख रुपये है।

मुकुट और हार बनवाने पर 1.24 लाख रुपये खर्च हुए हैं। शुद्ध सोने से बने स्वर्ण जड़ित मुकुट और हार के इस जोड़े की कुल कीमत 12.23 लाख रुपये है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि 9 अप्रैल को नव संवत्सर वर्ष प्रतिपदा और मंगलवार के अति शुभ संयोग पर आज हनुमान जी ने इसे धारण किया।
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर में रामनवमी की तैयारियां भी शुरू हो गयी हैं।

महावीर मंदिर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। भक्तों के लिए रास्ते में पंडाल आदि का निर्माण भी जारी है। रामनवमी के दिन भक्तों के लिए महावीर मंदिर का पट तड़के 2 बजे ही खुल जाएगा। भक्तों की संभावित भीड़ के प्रबन्धन के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। रामनवमी के दिन 20 हजार किलो नैवेद्यम तैयार करने की योजना है।

रामनवमी को रामलला के प्राकट्य अवसर पर महावीर मंदिर के ऊपर फूलों की बारिश करायी जाएगी।आज से महावीर मंदिर में दोनों पहर दरिद्रनारायण भोज कराया जाएगा। महावीर मंदिर में वर्षों से दोपहर को निःशुल्क दरिद्र नारायण भोज कराया जाता रहा है।

आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि राम रसोई और सीता रसोई की तर्ज पर जरूरतमंदों के लिए दरिद्र नारायण भोज भी अब दोनों पहर चलेगा। आज से दोपहर 12 बजे और शाम 7 बजे निःशुल्क दरिद्र नारायण भोज कराया जाएगा। दोनों पहर निःशुल्क साधु सेवा भी पूर्ववत चलेगा।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का ‘एग्जिट प्लान’

    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    • By TN15
    • March 17, 2026
    पाकिस्तान ने काबुल में 400 निर्दोष लोगों को एयर स्ट्राइक में मारा, गुस्से में भारत, बोला- ‘बर्दाश्त नहीं…’

    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • March 17, 2026
    हरियाणा : राज्यसभा चुनाव रिजल्ट के बाद कांग्रेस में कलह! कार्यकारी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    • By TN15
    • March 17, 2026
    मुकेश सूर्यान को मिली असम चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी!

    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    • By TN15
    • March 17, 2026
    टीएमसी ने उतारे 291 उम्मीदवार, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी ममता बनर्जी, इस पार्टी के लिए छोड़ी 3 सीट

    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार

    • By TN15
    • March 17, 2026
    वाराणसी में गंगा की लहरों पर ‘नॉनवेज इफ्तारी’! कूड़ा नदी में फेंका, वीडियो बनाने वाले तहसीम सहित 14 गिरफ्तार