विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर खोल रखा था दफ्तर, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी
नोएडा। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर नोएडा के सेक्टर-132 स्थित एक बिजनेस टावर में ठगी का दफ्तर खुला हुआ था और इस दफ्तर से थाना सेक्टर-126 पुलिस ने एक महिला समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नोएडा के सेक्टर-132 में अर्बटेक सेंटर में ईको इंटरप्राइजेज कंपनी ऑपरेट कर रहे थे। इनके पास से कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, वाईफाई राउटर, नगदी, भारत सरकार के मंत्रालयों के फर्जी दस्तावेज, 140 से ज्यादा पासपोर्ट बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि यह लोग एनसीआर में सक्रिय होकर पिछले चार सालों में अब तक 1000 से ज्यादा लोगों से ठगी कर चुके हैं।

नोएडा जोन के डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि इन लोगों ने आपस में मिलकर एक संगठित गिरोह बनाया।एक फर्जी कॉल सेंटर खोला। इस कॉल सेंटर को ईको इंटरप्राइजेज कंपनी का नाम दिया। कंपनी का प्रचार ऑनलाइन प्लेटफार्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि के जरिए किया। इस प्रचार पर विश्वास कर आम नागरिक कंपनी द्वारा दिये गये हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी करते हैं। जिस पर ये लोगों को अपने जाल में फंसाकर विदेश भेजने और वहां अच्छी नौकरी दिलवाने के नाम पर हवाई यात्रा का खर्चा, वीजा का खर्चा व नौकरी दिलवाने का कमीशन के नाम पर उनसे पैसे ले लेते है। दस्तावेज के नाम पर उनके मूल पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज व फोटो आदि ले लेते है। अभियुक्तों द्वारा फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर तैयार करके असली बताकर उन्हें दे देते है। ये लोग व्यक्ति से करीब 80 हजार रुपए तक वसूल करते थे। इनकी पहचान समीर शाह, नन्द किशोर, मुश्ताक खान, मोहम्मद अली अख्तर, मोहम्मद एजाज अहमद, इंद्रजीत दास, मोहम्मद नाजिम, मोहम्मद एजाज, एजाज अहमद, किशोर प्रसाद और एक महिला ठग नजराना पत्नी जियर खान हुई है। इनको कॉल सेंटर से ही गिरफ्तार किया गया।

एयरपोर्ट पहुंचने पर होता था ठगी का खुलासा

 

पैसे मिल जाने के बाद ये लोग विदेश जाने वाले सभी लोगों को एक ही दिन और एक स्थान पर बुलाते थे। इन सभी फोन पर बताया जाता था कि एजेंट एयरपोर्ट पर आपके पासपोर्ट, वीजा, टिकट और जिस देश में जा रहें है उस देश की करेंसी के साथ मिलेगा। जब लोग विदेश में नौकरी की चाह लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं। तब कंपनी का कोई भी आदमी नहीं मिलता। इस पर जब लोग इनके दिए दिए मोबाइल नंबर और ऑफिस में संपर्क करने की कोशिश करते हैं। मोबाइल व आफिस बंद मिलते हैं।

 

नाम और पहचान छिपाकर मिलते थे बेरोजगार युवाओं से

 

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि ये लोग संगठित रुप से जगह-जगह घूम-घूमकर अपनी कंपनी का नाम बताकर विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर सीधे लोगों से पैसे की ठगी कर लेते हैं। इस तरह के काम से जो भी पैसा इकट्ठा करते हैं, उसे आपस में बांट लेते है। पकड़े न जाए इसके लिए ये अपना नाम बदलकर लोगों के सामने आते हैं। यही नहीं अपनी सही फोटो के साथ फर्जी नाम, पता और फर्जी नंबर के आधार कार्ड तैयार कर आवश्यकता अनुसार लोगों के सामने असली लोगों को पेश करते हैं। ताकि उन लोगों का विश्वास जीतकर उन्हें आसानी से ठगा जा सके। इनके पास से 755 फर्जी नियुक्ति पत्र मिले।

  • Related Posts

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    किसान सभा की जिला कमेटी के सदस्य एवं…

    Continue reading
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    • By TN15
    • March 18, 2026
    शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज