जान देने कूदी थी कुएं में, सात दिनों के बाद जीवित निकली बाहर

 कराहने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बचाई जान

 सारण। सारण जिले के मोहम्मदपुर गांव से एक हैरान करने वाली खबर आयी है. मोहम्मदपुर गांव में एक महिला ने आत्महत्या करने के लिए कुएं में छलांग लगा दी. महिला सात दिनों तक कुएं में फंसी रही. सात दिन बाद ग्रामीणों को पता चला तो गांववालों ने महिला को कुएं से जिंदा बाहर निकाला. सात दिनों तक बिना कुछ खाए-पीए कीचड़ भरे में फंसी आखिरकार महिला ने मौत को परास्त कर जिंदगी की जंग जीत ली.
मोहम्मदपुर गांव की एक महिला का पता सात दिनों से नहीं चल रहा था. कुएं में जान देने कूदी थी,सात दिनों बाद सकुशल बाहर निकाली गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब बच्चे दोपहर में बांस काटने बघार गए थे. इसी बीच उनको कुएं से कराहने की आवाज सुनाई दी.
आवाज सुनकर बच्चे डर गए और भागकर अपने घर पहुँचे और घरवालों को कुएं से आवाज आने की बात बताई. जानकारी मिलने के बाद दर्जनों ग्रामीण एकसाथ वहां पहुँचे. उन्होंने कुएं में टॉर्च जला कर देखा तो कहानी खुल कर लोगों के सामने आई. कुएं में गांव की वहीं लापता महिला थी जो सात दिन से गायब थी. ग्रामीणों ने जुगत लगाकर महिला को कुएं से बाहर निकाला. महिला जीवित थी लेकिन भुख से काफी कमजोर हो गई है. गांव के लोगों ने महिला को उसके मायके वालों के हवाले कर दिया. महिला के मायके वाले उसका इलाज करा रहे हैं.
महिला को एक पुत्र है, जो कहीं बाहर रहकर पढ़ाई करता है. वहीं महिला के लापता होने के बाद से उसका पति फरार बताया जा रहा है. 50 वर्षीय मीरा देवी महम्मदपुर गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा की पत्नी है. पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति बात-बात में उसकी पिटाई कर देता था. पिटाई से तंग आकर उसने खुदकुशी का निर्णय कर लिया, वो शाम में घर से बाहर निकली और बघार के कुएं में कूद गई. उस कुएं में पानी नही था,इस कारण वो नीचे कीचड़ में धंस गई.
सात दिन जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ती रही.कुंए में मौजूद सांप और बिच्छु उसके संगी साथी बन गए थे. महिला ने बताया कि दो सांप थे जो इशारा करने पर अपना रास्ता बदल लेते थे. फिर भी काफी डर लगता था,लेकिन हार नहीं मानी. रात में उसे नींद भी आती थी लेकिन… सच हीं कहा गया है जाको राखे साइंया मार सके न कोय.

  • Related Posts

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर…

    Continue reading
    झारखंड की नौकरियों में भ्रष्टाचार का यूपी कनेक्शन? विधानसभा में सीएम सोरेन का बड़ा दावा
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों के प्रदर्शन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    • By TN15
    • August 11, 2026
    15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

    NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?

    चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?

    • By TN15
    • August 11, 2026
    चीनी ड्रैगन पर भारत का ‘मैप स्ट्राइक’! अरुणाचल की 27 जगहों के नाम बदलने से बीजिंग में क्यों मची खलबली?

    IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    IPL स्टार अभिषेक पोरेल बलात्कार के आरोपों में गिरफ्तार, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड किए!

    Exclusive: FDA का Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!

    • By TN15
    • August 11, 2026
    Exclusive: FDA का Blinkit पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड!

    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र

    • By TN15
    • August 11, 2026
    उर्दू, अरबी और फारसी शिक्षकों के तबादले पर सवाल, तेजस्वी ने CM को लिखा पत्र