Gujarat Assembly Election : केजरीवाल का दावा-गुजरात में आप दफ्तर पर मारी रेड, 2 घंटे तलाशी लेने के बाद बाले फिर आएंगे, पुलिस का छापे से इनकार

रविवार को गुजरात पुलिस ने आम आदमी पार्टी के अहमदाबाद कार्यालय पर छापेमारी की। इस छापेमारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी को गुजरात में मिल रहे अपार समर्थन को लेकर बहुत परेशान है। आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के नेताओं ने ट्वीट पर लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचने के तुरंत बाद छापेमारी की गई। इस छापेमारी के बाद आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात पुलिस को पार्टी कार्यालय में कुछ भी नहीं मिला, क्योंकि आप के नेता और कार्यकर्ता कट्टर ईमानदार हैं।

वहीं इसके बाद गुजरात पुलिस ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दफ्तर पर कोई भी छापेमारी नहीं की गई और न ही किसी से पूछताछ की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि आप के खिलाफ कोई जांच भी नहीं की गई है वहीं आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर लिखा, आप को गुजरात के लोगों से जो अपार समर्थन मिल रहा है, उससे भाजपा बौखला गई है। गुजरात में आप के पक्ष में तूफान चल रहा है उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद गुजरात में छापेमारी शुरू हो गई है दिल्ली में कुछ नहीं मिला, गुजरात में भी कुछ नहीं मिला।

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा जब उनकी पार्टी की गुजरात इकाई के नेता इसुदान गढ़वी ने ट्वीटर पर दावा किया कि अरविंद केजरीवाल के अहमदाबाद पहुंचने के बाद पुलिस ने पार्टी कार्यालय पर छापा मारा और दो घंटे तक तलाशी ली। इसुदान गढ़वी ने ट्वीटर पर लिखा कि केजरीवाल के अहदाबाद पहुंचते ही गुजरात पुलिस ने आम आमदी पार्टी के कार्यालय पर छापा मारा। दो घंटे तक तलाशी ली और निकल गये कुछ नहीं मिला कहा कि वे फिर आएंगे।

  • Related Posts

    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading
    राहुल गांधी को हाई कोर्ट से झटका, PM मोदी के खिलाफ टिप्पणी से जुड़ा है केस

    बॉम्बे हाई कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न: विशेषज्ञों ने कहा-भारतीय ज्ञान परंपरा ही ‘विकसित भारत @2047’ का आधार

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसानों का हल्ला बोल आंदोलन जारी, धरना अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया गया

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!

    नाकारा है 80 प्रतिशत लोगों में डर पैदा करने वाली सत्ता!