Gujarat Assembly Election : ‘अगर गुजरात आना बंद कर दो तो सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे’, अरविंद केजरीवाल बोले- बीजेपी से मिला है ऑफर

अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव की तारीखों को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी डर गई है और इसीलिए चुनाव एक साथ हो रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बीजेपी ने ऑफर किया है कि अगर गुजरात चुनाव में नहीं जाओगे तो सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को छोड़ दिया जाएगा और उनके केस बंद हो जाएंगे। वहीं दिल्ली में एमसीडी चुनाव की तारीखों को लेकर भी अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी डरी हुई है।

अरविंद केजरीवाल ने समाचार चैनल एनडीटीवी से बात करते हुए दावा किया, “जब मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी छोड़कर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया, तब उन्होंने (बीजेपी) मुझसे संपर्क किया। उन्होंने कहा कि यदि आप गुजरात छोड़ देते हैं और चुनाव नहीं लड़ते हैं, तो हम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन दोनों को छोड़ देंगे और उनके खिलाफ सभी आरोपों को हटा देंगे।”

Gujarat Assembly Election 2022: BJP ने जीत के लिए खोल दिए हैं सारे घोड़े, पर ये हैं चुनौतियां
एमसीडी चुनाव की तारीखों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली और गुजरात में एक साथ एमसीडी चुनाव कराने से यह नहीं दिखता कि केजरीवाल को घेरा गया है? इससे पता चलता है कि बीजेपी डरी हुई है। अगर उन्हें दोनों जगहों पर जीत का भरोसा होता, तो वे इस तरह की बात पर जोर नहीं देते। तथ्य यह है कि बीजेपी को डर है कि वे गुजरात और दिल्ली एमसीडी चुनावों में हार जाएंगे, इसलिए उन्होंने सुनिश्चित किया है कि दोनों चुनाव एक ही समय में हों।” क्या OTP के जरिए चुनाव जीतेगी AAP? जानें

अरविंद केजरीवाल ने भविष्यवाणी की कि आम आदमी पार्टी गुजरात में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी कांग्रेस को 182 सदस्यीय विधानसभा में पांच से कम सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी पहले ही कांग्रेस से आगे है और अगले एक महीने में बीजेपी से भी आगे निकल जाएगी। हम गुजरात में सरकार बनाएंगे।”

  • Related Posts

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    पार्टी के लोकसभा सांसदों की टूट के बाद…

    Continue reading
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’

    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    • By TN15
    • June 19, 2026
    शिवसेना (UBT) में टूट के बाद संजय राउत का बड़ा बयान, ‘कांग्रेस के साथ काम करने वाली क्षेत्रीय पार्टी…’

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नृपेंद्र मिश्रा बोले- निगरानी शून्य थी, बैंक ने नहीं निभाई जिम्मेदारी

    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    • By TN15
    • June 19, 2026
    मायावती से मुलाकात के 5 लाख और टिकट के 3.35 करोड़! इन दावों पर आया बसपा चीफ का बयान

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!