परचून दुकानदार के बेटे ने यूपीएससी में हासिल की सफलता

पूरे जिले में खुशी की लहर

घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण)राहुल कुमार।

छोटे से परचून दुकान के बेटे ने अपने जुनून और मेहनत के दम पर बड़ा सपना पूरा कर दिखाया है। घोड़ासहन शहर के गांधीनगर निवासी सुनील कुमार के पुत्र संजीव कुमार ने यूपीएससी सीएसई 2024 में 583वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन किया है।

संजीव की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है जो कठिन परिस्थितियों में भी अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखते हैं।

संजीव के पिता हैं परचून दुकानदार:

संजीव कुमार के पिता सुनील कुमार घोड़ासहन में परचून की छोटी सी दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी मां सुनीता कुमारी गृहणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शुरुआत घोड़ासहन से, उड़ान दिल्ली तक:

संजीव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा घोड़ासहन के ज्ञान ज्योति स्कूल से पूरी की। वर्ष 2017 में मैट्रिक और 2019 में दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद दिल्ली में रहकर स्नातक की पढ़ाई पूरी की और यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में असफलता हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर इतिहास रच दिया।

खुशी का माहौल, बधाइयों का तांता:

जैसे ही रिजल्ट की जानकारी मिली, पूरे परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। मिठाइयाँ बांटी गईं और पटाखे फोड़े गए।

बधाई देने वालों में ढाका विधायक पवन जयसवाल, अभिजीत सिंह, रामपुकार सिन्हा, अरुण सिंह, मुखिया नीरा देवी, सुभाष कुमार कुशवाहा समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

संजीव ने कहा, “मेरी सफलता मेरे माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का परिणाम है।”

  • Related Posts

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    पटना। तेज प्रताप यादव शारदीय नवरात्र में भी…

    Continue reading
    अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया!
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह के बयान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की इस बात पर कांग्रेस की ओर से आया जवाब

    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    • By TN15
    • October 21, 2026
    भारत का दुश्मन कौन? सवाल पर BJP के नेता संबित पात्रा ने दिया जवाब

    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    • By TN15
    • October 21, 2026
    चुनाव से पहले संजय निषाद ने बीजेपी से मांगा मछुआरों को आरक्षण! 

    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    • By TN15
    • October 21, 2026
    दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-1 के प्रतिबंध हुए लागू, AQI का स्तर ‘खराब’

    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    • By TN15
    • October 21, 2026
    CJI सूर्यकांत ने 18 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए कह दी बड़ी बात!

    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?

    • By TN15
    • October 21, 2026
    परिसीमन पर कांग्रेस के बदले तेवर! सरकार से पूछा- नया प्रस्ताव है या फिर वही पुराना बिल?