Greater Noida : वेदांतम सोसायटी के 17 वें फ्लोर पर लगी भीषण आग, फायर सिस्टम फेल, आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

सोमवार की रात दिवाली के दौरान उत्तर प्रदेश के 6 शहरों में भीषण आग की घटनाएं हुई हैं

ग्रेटर नोएडा की वेदांतम सोसायटी की 17वीं मंजिल के एक अपार्टमेंट में सोमवार की रात आग लग गई थी। किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उत्तर प्रदेश दमकल सेवा के अधिकारियों का कहना है कि इमारत में लगी आग के कारणों का पता कभी नहीं चल पाया है। मामला बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी-२ स्थित वेदांतम सोसाइटी का है। सोसाइटी के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम पर समय से न पहुंचने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक फायर ब्रिगेड टीम भीषण आग की सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पहुंची। इस बीच आग 17वीं मंजिल के फ्लैट नंबर 1704 की बालकनी से निकलकर 18वीं मंजिल पर पहुंचने को था।

लोगों ने जाम की सड़क

दमकल के देर से पहुंचने के खिलाफ रात में ही सोसाइटी वासियों ने सड़क जाम कर दी। उनका कहना था कि भीषण आग की घटना होने के बावजूद बिल्डर या किसी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली। दमकल की गाड़ी भी देर से पहुंची, जिससे लाखों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क को जाम मुक्त कराया।

फायर सिस्टम हुआ फेल

आग की घटना के बाद मेनटेनेंस आफिस की एक गंभीर लापरवाही भी पकड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए इमारतों में फायर सिस्टम लगा है लेकिन दीपावली की रात लगी आग के दौरान फायर सिस्टम ने काम नहीं किया। फायर अलार्म भी नहीं बजा सोसायटी के लोगों का कहना है कि इसे लेकर मेनटेनेंस आफिस में कई बार शिकायत की गई लेकिन ऑफिस ध्यान नहीं देता।

  • Related Posts

    राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की इमारत गिरने से 6 बच्चों की मौत
    • TN15TN15
    • July 25, 2025

    जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की…

    Continue reading
    आखिर किस कारण हुआ अहमदाबाद हादसा!
    • TN15TN15
    • June 14, 2025

    अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?