पोते ने दादी की तलवार से काटकर की हत्या, दादा ने भागकर बचाई जान

 आरोपी गिरफ़्तार

मोतिहारी। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बरहरवा महानन्द गांव में तंत्र-मंत्र को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान पहलाद साह के बेटे झून्ना साह (19) के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि पहले उसने धारदार तलवार से अपनी दादी भागमती देवी (55) की तलवार से काटकर हत्या की फिर शव के पास बैठकर तलवार की धार लगाता रहा।इसके अलावा, उसने अपने दादा सुखदेव साह (60) को भी पीट-पीट कर घायल कर दिया। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त तलवार को भी बरामद कर लिया है। घटना गुरुवार रात करीब तीन बजे की है। भाभी नीलम देवी ने बताया कि घटना रात करीब तीन बजे की है जब आरोपी झून्ना घर का गेट पीट रहा था और उसने सबसे कहा कि वह उन्हें मारने आया है। भाभी नीलम देवी के अनुसार, युवक ने पहले अपने दादा पर हमला किया, लेकिन दादा भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।इसके बाद युवक ने दादी के पास रखी तलवार उठाई और उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने तलवार में धार लगानी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई