सरकार का नया फरमान, 60 किया पार तो हो जायेगा चालान

 पटना। राजधानी पटना में अटल पथ शहर का पहला एक्सप्रेस वे के रूप में माना जाता है। बिहार विधानसभा के समीप से लेकर दीघा घाट को जोड़ने वाली यह सड़क भीड़ भाड़ वाले इलाकों में एलिवेटेड है तो पूरे पथ को स्पीड के हिसाब से सुरक्षित किया गया है। यात्रा तेजी से पूर्ण होने के लिए बनाई गई इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं भी देखने को मिलती है। जांच में अधिकतम दुर्घटनाओं का कारण स्पीड ही पाया गया है जिसके बाद दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है।
परिवहन विभाग ने इस अटल पथ पर स्पीड लिमिट कम कर दिया है। पहले इस सड़क पर स्पीड लिमिट 80 किलोमीटर प्रति घंटा था जिसे घटा कर अब 60 किलोमीटर कर दिया गया है। तय लिमिट से अधिक स्पीड में गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर चालक को दो हजार रूपये का चालान किया जायेगा। इसके साथ ही अगर बार बार यही गलती पाई जाती है तो फिर चालक का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
परिवहन विभाग के अनुसार ओवर स्पीडिंग की वजह से अटल पथ पर अक्सर दुर्घटनाएँ होती हैं जिसकी वजह से कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। अब स्पीड लिमिट कम होने के बाद से दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।

  • Related Posts

    पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
    • TN15TN15
    • June 13, 2026

    आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद…

    Continue reading
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर