बिहार के 12 जिलों में सरकार बनाएगी नए कोल्ड स्टोरेज

अभिजीत पाण्डेय

पटना। बिहार में नीतीश सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा देने का फैसला किया है। नीतीश सरकार की ओर से बिहार के कई जिलों में 12 नए कोल्ड स्टोर का निर्माण होगा। कोल्ड स्टोर में आलू-प्याज और अनाज रखने वाले किसानों को सुविधा होगी। बिहार सरकार ने किसानों को बड़ा गिफ्ट दिया है।

कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि बिहार में फल और सब्जी का उत्पादन अधिक होता है, लेकिन इन्हें संरक्षित रखने के लिए शीतगृह और कोल्ड चेन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फल का औसतन 5059 हजार मीट्रिक टन और सब्जी का औसतन 18021 हजार मीट्रिक टन उत्पादन सालाना होता। फल और सब्जी को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर शीतगृह एवं कोल्ड चेन की आवश्यकता है।
राजधानी पटना स्थित कृषि भवन में बुधवार को कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने शीतगृह मालिकों के साथ परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा राज्य में 202 शीतगृह हैं, लेकिन 12 जिलों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं है। सरकार ने इन जिलों में नए कोल्ड स्टोरेज बनाने की योजना स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि बिहार के मधुबनी, नवादा, औरंगाबाद, बांका, सहरसा, जमुई, मुंगेर, जहानाबाद, लखीसराय, शेखपुरा, अरवल तथा शिवहर में नए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। नीतीश सरकार ने इसके लिए योजना स्वीकृत की है। इस योजना के अंतर्गत नए कोल्ड स्टोरेज टाईप-1 एवं टाइप-2 की स्थापना पर 50 प्रतिशत सहायता अनुदान का प्रावधान है
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, सौर ऊर्जा आधारित शीतगृह और माइक्रो कूल चैम्बर बनाने की योजना भी है। राज्य सरकार किसानों को सस्ते दर पर भंडारण की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि प्रति कोल्ड स्टोरेज 17.50 लाख रुपए का सहायता अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पुराने कोल्ड स्टोरेजों के आधुनिकीकरण, भंडारण क्षमता का विस्तार, कोल्ड चेन के माध्यम से फल एवं सब्जियों के परिवहन, फलों को पकाने हेतु राइपनिंग चैम्बर की स्थापना पर 35 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, ताजे फलों एवं सब्जियों के पैकिंग हेतु ऑन फार्म पैक हाउस की स्थापना पर 50 प्रतिशत, अधिकतम दो लाख रुपए के अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने आगे कहा कि इस बैठक में प्रदेश के सभी कोल्ड स्टोरेजों के प्रतिनिधि यहां उपस्थित हैं। शीतगृह उद्यमी कृषि विभाग की योजनाओं के माध्यम से हम भंडारण की क्षमता को बढ़ाएंगे। इसके अलावा फलों एवं सब्जियों के उचित रख-रखाव के अभाव में होने वाले नुकसान को भी कम किया जाएगा। इस परिचर्चा कार्यक्रम में निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार, संयुक्त निदेशक उद्यान राधारमण सहित अन्य पदाधिकारी सहित राज्य के लगभग 75 कोल्ड स्टोरेज के मालिक मौजूद थे।

  • Related Posts

    बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बिहार में प्रोटेस्ट के बीच चौथे चरण (BPSC…

    Continue reading
    भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को भोजपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    • By TN15
    • August 21, 2026
    आनंद तेलतुंबडे: 80 साल बाद भी दलित के ‘दूषित’ स्पर्श को ‘शुद्ध’ करने की ज़रूरत क्यों पड़ती है?

    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    • By TN15
    • August 20, 2026
    पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    • By TN15
    • August 20, 2026
    बच्चे पैदा करना चाहते हैं 200 पूर्व माओवादी, पर नसबंदी बनी दीवार, घर परिवार बसाने के लिए अब क्या है रास्ता

    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    • By TN15
    • August 20, 2026
    Haridwar: कावड़ मेले में भिखारी बन पहुंचा यूट्यूबर, 8 घंटे की कमाई जान लोग बोले- महीने के तो ₹120000 हो गए!

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना