अडानी कोल ब्लॉक प्रभावितों पर फर्जी मुकदमे दर्ज करना बंद करें सरकार

अखिलेश शाह पर की गई जिला बदर कार्रवाई का किया विरोध
संयुक्त किसान मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल सिंगरौली जाएगा

 

भोपाल / सिंगरौली जिले के घिरोली ब्लॉक में अडानी को कोल ब्लॉक आवंटित किए जाने से 8 गांव में से एक बासी बरदह के अखिलेश शाह को पुलिस ने हिरासत में लेकर मारपीट की तथा लंघाडोल थाना ले जाकर खाली कागज़ों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर कराए जाने की संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश कड़ी निंदा करता है । इस अवैध गिरफ्तारी के समय जब अखिलेश शाह ने यह पूछा कि यह कौन से केस हैं? कब उन्हें कहा गया कि न्यायालय में जब पेश करेंगे तब देख लेना। तुम्हारे खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है।

यह वह इलाका हैं जहां पुलिस प्रशासन द्वारा पहले भी अडानी कोल ब्लॉक प्रभावितों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं, ग्रामीणों को नजर बंद कर जबरदस्ती लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। विस्थापित किसान और उनके संगठन जब इसका विरोध करते हैं, लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आपत्ति और असहमति दर्ज कराते है तो उन्हें इस तरह से आतंकित किया जाता है ।

संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से आदिवासियों पर दमन बंद करने, फर्जी मुकदमे रद्द करने तथा अडानी कोल ब्लॉक आवंटन रद्द करने की मांग करता है ।
संयुक्त किसान मोर्चा का एक दल अविलंब बासी बैरदह एवं इलाके में जाकर प्रभावित आदिवासियों से मुलाकात करेगा तथा सिंगरौली में पुलिस अधिकारियों से बात करेगा ।

 

  • Related Posts

    किसानों के साथ मजबूती से खड़ी सोशलिस्ट पार्टी इंडिया
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    सीतापुर जिले की तहसील सिधौली के डिओडरा गांव…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    रीवा। किसान संघर्ष समिति की मासिक बैठक जिला…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!

    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?

    • By TN15
    • March 14, 2026
    ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें?