सहारा के अपराधियों को बचाने में लगी है सरकार : अभय देव 

ऑल इंडिया जन आंदोलन संयुक्त निवेशक मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के बस्ती में पत्रकारों से बात करते हुए सहारा प्रबंधन और सरकार पर निकाली भड़ास 
सहारा संकल्प यात्रा पर निकली है मोर्चा की टीम 

बस्ती । सरकार, सहारा प्रबंधन और तथाकथित मीडिया संस्थानों की मिलीभगत से सहारा के 13 करोड़ जमाकर्ताओं का 3 लाख करोड़ रूपये का भुगतान नही हो रहा है। एक बहुत बड़ी साजिश रची गई है। 4 हजार से ज्यादा निवेशक और सहारा कार्यकर्ता मौत को गले लगा चुके हैं, इसके बावजूद सरकार नींद से नही जागी। सरकार सहारा प्रबंधन के अपराधियों को बचाने में लगी है
यह बात संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय  देव ने कही। वे प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वे सहारा संकल्प न्याय यात्रा लेकर सम्पूर्ण भारत के भ्रमण पर निकले हैं। वे जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर सहारा के जमाकर्ताओं को पीआईएल से जुड़ने को प्रेरित कर रहे हैं। श्री चतुर्वेदी ने कहा पिछले 3 साल से भुगतान के लिये जारी संघर्ष का नतीजा रहा कि गृहमंत्री ने खुद घोषणा किया कि जमाकर्ताओं को पाई पाई भुगतान किया जायेगा। लेकिन पता चला है कि शासन के दबाव में जिला प्रशासन के द्वारा उनके चहेतों का भुगतान किया जा रहा है जिसके अनेक प्रमाण हैं। चतुर्वेदी ने यह भी कहा कि आरटीआई के जरिये मिली जानकारी के अनुसार देशभर में 242 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया है, हैरानी इस बात की है इसके लिये 249 करोड़ व्यय किया गया।

जिला अध्यक्ष  बस्ती के बृजेश कुमार सिंह को जिला अध्यक्ष मनोनित किया गया  नवनियुक्त  जिलाध्यक्ष ने कहा  पानी  सर से ऊपर का चुका है इसलिए अब वैधानिक प्रक्रिया शुरू की है, ज्यादा से जयादा लोग पीआईएल से जुड़ेंगे तो इस मामले की सुनवाई अलग बेंच करेगी और विनेशकों को जल्दी न्याय मिलेगा।
संयुक्त आल इंहडया जनान्दोलन संघर्ष न्याय मोर्चा को ब्यापारियो  के संगठन अखिल व्यापार संगठन ने पूरे देश मे समर्थन दिया बस्ती में व्यापार संगठन के  नेता राधेश्याम गुप्ता जी ने कहा सरकार इसे चेतावनी समझे या हमारी विनती, निवेशकों का पाई पाई लेकर ही दम लेंगे।  क्योंकि छोटे-छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े-बड़े व्यापारियों तक का पैसा लगा हुआ है हम ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के इस पहल का स्वागत करते हैं और पूरे देश के व्यापारी सुप्रीम कोर्ट में लग रही पल का हिस्सा होंगे अब हकीकत पूरा देश जान चुका है और निवेशक किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होने कहा सरकार को वर्ग संघर्ष से देश को बचाने की खातिर समय रहते निर्णायक कदम उठाना होगा।
बभनान कस्बे में हुई बैठक में मध्य प्रदेश की महिला अध्यक्ष ने व्यापारियों को जागरुक करते हुए कहा कि अब कोई दूसरा विकल्प हम अभी आपके पास नहीं बचता इसलिए हमें सुप्रीम कोर्ट तुरंत पहुंचना होगा नहीं तो सहारा प्रबंधन की चाल कामयाब हो जाएगी और सभी कागज रद्दी का टुकड़ा हो जाएगा
मध्य प्रदेश से आए प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कुमार झा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ी मेहनत से पैसा कमाने के बाद कोई हमारा पैसा लूट ले इसके डूबने का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है की कितने पीड़ा में लोग होंगे इस तरह इस का किया गया कार्य भी अपराध की श्रेणी में ही आता है इसलिए सरकार सहित न्यायालय को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए

 

शहनाज जहां महिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश ने कहा गाढ़ी कमाई का एक एक रूपया बड़ी मशक्कत से जमाकर्ताओं ने सहारा पर भरोसा करके जमा किया था, कि बुरे वक्त में काम आयेगा। लेकिन जानबूझकर हालात खराब किये जा रहे हैं। अनेकों जमाकर्ताओं, सहारा कार्यकर्ताओं का परिवार बरबाद हो या, बच्चे अनाथ हो गया, बेटियों की शादियां नही हो पाई लेकिन सरकार की संवेदनहीनता की मार जमाकर्ता झेलता रहा। उन्होने कहा हमे कानून पर भरोसा है इसलिये लीगल प्रक्रिया शुरू की है, शीघ्र ही इसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में शुरू होगी। मोर्चा के मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कुमार झा ने कहा सहारा कार्यकर्ताओं को आगे आकर न्याय मोर्चा की मदद करनी चाहिये। इस पूरे मामले में उनकी जवाबदेही बनती है। कहीं ऐसा न हो वर्ग संघर्ष की स्थिति में वे ही निशाने पर रहें। पत्रकार वार्ता में ब्रजेश कुमार सिंह, राधेश्याम जायसवाल, हरीराम सोनी, राम सहाय यादव, अशोक कुमार वर्मा दीप चंद गुप्ता, राम गोपाल, अनिल कुमार वर्मा, देव नारायण सिंह, श्याम सोनी आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की पुत्री के विवाह समारोह में शिरकत कर वर-वधु को दिया आशीर्वाद

    सहसों (प्रयागराज): समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रविवार को प्रयागराज के सहसों स्थित हिमांशु गेस्ट हाउस में आयोजित भव्य विवाह…

    बाबा साहेब की शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर गोष्ठी का आयोजन

    नगर पालिका परिषद में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती द न्यूज 15 ब्यूरो  बिजनौर । सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं संविधान शिल्पी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    कांग्रेस भुनाएगी वक्फ संशोधन कानून के विरोध में हो रहे आंदोलन को ?

    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    “अजमेर से इंस्टाग्राम तक: बेटियों की सुरक्षा पर सवाल”

    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    शब्दों से पहले चुप्पियाँ थीं

    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 0 views
    नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के ऐतिहासिक सभागार में सिटीजंस फॉर डेमोक्रेसी स्वर्ण जयंती कांफ्रेंस

    23 अप्रैल 2025 से मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू करेंगे धरना-प्रदर्शन

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 1 views
    23 अप्रैल 2025 से मैसर्स बीएचईएल सेक्टर – 16 नोएडा पर सीटू के बैनर तले कर्मचारी शुरू करेंगे धरना-प्रदर्शन

    जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर 

    • By TN15
    • April 22, 2025
    • 2 views
    जीतन राम मांझी ने किया चंद्रशेखर पर पलटवार, भारत आर्थिक रूप से आ गया है सातवें स्थान पर